हमले में घायल एसपी सदानंद कुमार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चर्च में हुई थी तोड़फोड़, पुलिस पर किया गया था हमला
दरअसल, धर्मांतरण के विरोध में सोमवार को आदिवासी समुदाय के लोग प्रदर्शन के लिए बखरूपारा में एकत्र हुए थे। इस दौरान भीड़ ने चर्च पर हमला कर दिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। यहां तक कि चर्च के पीछे स्थित स्कूल को भी नहीं छोड़ा। जिस समय स्कूल की छुट्टी होने वाली थी, तभी भीड़ ने हमला किया। स्कूल में भी तोड़फोड़ की गई। टीचरों ने बच्चों को बचाने के लिए अंदर बंद कर दिया। एसपी समझाने के लिए पहुंचे तो उपद्रवियों ने जवानों पर हमला कर उनका ही सिर फोड़ दिया था।