फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: बस्तर दशहरा लोकोत्सव के दूसरे दिन संगीत और संस्कृति का शानदार संगम, देखें तस्वीरें

Mon, 06 Oct 2025 02:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आयोजित बस्तर दशहरा लोकोत्सव के दूसरे दिन संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उत्सव में लोगों भी भारी भीड़ देखने को मिली। 
विज्ञापन
1 of 5
बस्तर दशहरा लोकोत्सव - फोटो : अमर उजाला
शहर के लालबाग में आयोजित बस्तर दशहरा लोकोत्सव के दूसरे दिन का आयोजन संगीत और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। सारेगामा फेम गायिका रूपाली जग्गा ने अपनी मनमोहक आवाज में एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन

2 of 5
बस्तर दशहरा लोकोत्सव - फोटो : अमर उजाला
उनके गीतों पर दर्शक झूम उठे और पूरा आयोजन स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा एवं दर्शकों ने मोबाइल के टार्च से गायिका का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

3 of 5
बस्तर दशहरा लोकोत्सव - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने भी पारंपरिक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य और गीतों के माध्यम से बस्तर की समृद्ध लोकसंस्कृति की झलक प्रस्तुत की। 

4 of 5
बस्तर दशहरा लोकोत्सव - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा स्कूली छात्र-छात्राओं, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दृष्टि एवं श्रवण बाधित स्कूल के बच्चों ने भी शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बस्तर दशहरा लोकोत्सव - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित प्रशासन के अन्य अधिकारी सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें