फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023: जब सीएम भूपेश को पहनाया, कटहल, लौकी और बैगन की माला, फिर जमकर नाचे विधायक कुलदीप, विकास और मेयर

Wed, 08 Mar 2023 12:46 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

सीएम भूपेश बघेल आज 7 मार्च को रायपुर प्रेस क्लब की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब भवन में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम 'होली के रंग, प्रेस परिवार के संग' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने फाग गीत गाकर समा बांध दिया। 
 
विज्ञापन
1 of 10
सीएम को पहनाया सब्जियों की माला, जमकर नाचे विधायक, मेयर और सभापति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम भूपेश बघेल आज 7 मार्च को रायपुर प्रेस क्लब की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब भवन में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम 'होली के रंग, प्रेस परिवार के संग' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने फाग गीत गाकर समा बांध दिया। 


 
विज्ञापन

2 of 10
सीएम भूपेश ने 'चलो बिरज में खेलें गुलौवा आज'..., गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने 'चलो बिरज में खेलें गुलौवा आज'..., 'राधे बिना होली न होए'...,  गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके इस गाने पर विधायक कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय जमकर थिरके। वहीं रायपुर नगर निगम महापौर एजाज ढेबर और निगम सभापति प्रमोद दुबे भी जमकर झूमे। 
विज्ञापन

3 of 10
इस दौरान बीजेपी से रायपुर सांसद सुनील सोनी भी रहे मौजूद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान बीजेपी से रायपुर सांसद सुनील सोनी भी उपस्थित रहे। मंच पर पहुंचने पर रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री बघेल का स्वागत गुलाल लगाकर और लौकी, कटहल और भाटा की माला पहनाकर किया। मुख्यमंत्री ने सभी पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्यौहार है। 

4 of 10
मुख्यमंत्री बघेल होली के रंग में सराबोर नजर आए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि चाहे अमीर हो या गरीब सभी होली मनाते हैं। बच्चों, बुजुर्गों सभी को इस त्यौहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल होली के रंग में सराबोर नजर आए और मंच से उन्होंने फाग गीत गाते हुए पत्रकारों के साथ होली मनाई।
 
विज्ञापन

5 of 10
सीएम को कटहल, लौकी और बैगन की माल पहनाते प्रेस क्लब अध्यक्ष - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला पत्रकारों को सम्मानित किया
मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब की ओर से महिला पत्रकारों को भी सम्मानित किया। रायपुर प्रेस क्लब की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू आम्बेडारे, कोषाध्यक्ष सुश्री शगुफ्ता सरीन सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारी संजय गुप्ता, मनोज नायक, भोलाराम सिन्हा, जावेद खान और बड़ी संख्या में प्रेस क्लब के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

6 of 10
मुख्यमंत्री ने कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार, शांति और सौहार्द्रपूर्वक मनाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम ने रायपुर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने निगम परिवार द्वारा आयोजित समारोह में प्रदेशवासियों, निगम के पदाधिकारियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सफाई कामगारों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन

7 of 10
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महापौर ढेबर ने गौठान में महिला स्वसहायता समूहों द्वारा गोबर से बने गुलाल से तिलक लगाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

8 of 10
सीएम भूपेश बघेल का सम्मान करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्रीने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्यौहार है। जीवन में खुशियों के रंग लाने के लिए छोटे -बडे़, गरीब -अमीर सबको पुराने गिले-शिकावे भुलाकर सभी को त्यौहार मनाना चाहिए। तभी जीवन में खुशियों के रंग चढ़ेगा। 
 

9 of 10
सीएम के फाग गीत पर जमकर थिरके विधायक, मेयर और सभापति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम ने 'चलो बिरज में खेलें गुलौवा आज'..., 'राधे बिना होली न होए'...,  गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके इस गाने पर विधायक कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय जमकर थिरके। वहीं रायपुर नगर निगम महापौर एजाज ढेबर और निगम सभापति प्रमोद दुबे भी जमकर झूमे। 
विज्ञापन

10 of 10
सीएम को पहनाया कटहल, लौकी, बैगन की माला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर  छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा और एमआईसी सदस्य एवं सभी पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें