फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics : कीमत नहीं मिलने पर किसानों ने फ्री बांटी सब्जी

Tue, 03 Jan 2017 12:20 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
किसानों ने फ्री में बांटी सब्जी - फोटो : social media
चौकिए मत, ये लंबी कतार किसी बैंक या एटीएम पर नोट के लिए नहीं है। बल्कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुफ्त सब्जी बटोरने के लिए हैं। वाजिब दाम नहीं मिलने से परेशान किसानों ने सोमवार को कई क्विंटल सब्जियां मुफ्त बांट दी। यहां दिनभर कतार लगी रही। 
विज्ञापन

2 of 8
मुफ्त सब्जी लेती महिलाएं - फोटो : social media
बताया जा रहा है कि किसानों ने रायपुर की सड़कों पर मुफ्त में 1 लाख किलो सब्जी बांट दी।
विज्ञापन

3 of 8
फ्री सब्जी लेते लोग - फोटो : social media
 किसान संघ ने कुछ दिनों पहले ही फ्री में सब्जी बांटने की मुनादी करवा दी थी, जिसमें हर व्यक्ति को 5 किलो सब्जी मुफ्त में दी जानी थी।

4 of 8
सड़क पर लगा जाम - फोटो : social media
 मुफ्त की सब्जी लेने के लिए लोग टूट पड़े और सड़कों पर जाम लग गया।
विज्ञापन

5 of 8
पुलिस बल लगाना पड़ा - फोटो : social media
भीड़ इस कदर बढ़ती गई कि काबू करने के लिए पुलिस बल लगाना पड़ा।
विज्ञापन

6 of 8
दिनभर लगा रहा जाम - फोटो : social media
सब्जी के गिरते दामों से परेशान छत्तीसगढ़ के किसान इससे पहले सड़कों पर सैकड़ों टन टमाटर फेंक विरोध दिखा चुके थे।
विज्ञापन

7 of 8
मुफ्त सब्जी लेने के लिए लगी भीड़ - फोटो : social media
किसानों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में सब्जियों की भारी पैदावार के कारण कीमत में कमी आई है।
विज्ञापन

8 of 8
फ्री सब्जी लेते लोग - फोटो : social media
किसानों ने कहा कि छत्तीसगढ़ में टमाटर, शिमला मिर्च, केला, मिर्च और बंदगोभी समेत अनेक सब्जियों के दाम गिर गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें