रिपोर्टिंग के दौरान दूरदर्शन के असिस्टेंट लाइटमैन मोर मुकुट शर्मा ने अपनी मां के लिए रिकॉर्ड किया था. सोशल मीडिया पर पिछले 36 घंटों में ये वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में घायल कैमरामैन शर्मा कह रहे हैं, 'हम दंतेवाड़ा में आए थे इलेक्शन कवरेज पर। एक रास्ते से जा रहे थे। आर्मी हमारे साथ थी। अचानक गिर गए। नक्सली हमला हुआ है, मम्मी अगर मैं जीवित बचा तो गनीमत है। मम्मी मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं, हो सकता है इस हमले में मैं मारा जाऊं। परिस्थिति सही नहीं है। पता नहीं क्यों मौत को सामने देखते हुए डर नहीं लग रहा है। बचना मुश्किल है यहां।'