छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवा रायपुर आगमन पर जनसमुदाय ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
लोक संस्कृति के रंगों से सजे पंडालों और पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने पूरे जोश के साथ प्रधानमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
3 of 6
धन्यवाद मोदी जी के पोस्टर लेकर स्वागत में खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
नवा रायपुर, अटल नगर के विभिन्न स्थानों जैनम मानस के सामने (जीएसटी पॉइंट), मंदिर हसौद क्रॉसिंग (लखपति दीदी पॉइंट), टी पॉइंट नवा रायपुर (नक्सल मुक्त भारत पॉइंट), फेसिलिटी सेंटर (प्रधानमंत्री आवास योजना पॉइंट) और सीबीडी एंट्री सेक्टर पर लोगों ने पारंपरिक नृत्य, गीत और नारों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
4 of 6
लोगों ने नारों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेशभर से आए नागरिकों ने इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनकर प्रधानमंत्री के प्रति अपना प्रेम और उत्साह प्रकट किया। पूरे क्षेत्र में राज्योत्सव और प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
5 of 6
पीएम मोदी के स्वागत में खड़े NCC के छात्र
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी के रायपुर आगमन पर एनसीसी के छात्रों ने हाथ में ऑपरेशन सिंदूर का पोस्टर लिए स्वागत किया।