फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: भारी बारिश से रायपुर-पाटन सड़क संपर्क टूटा; महादेव घाट पुल पर बह रहा पानी, कई कॉलोनियां जलमग्न

सार

छत्तीसगढ़ में चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। इस क्रम में प्रदेश की राजधानी रायपुर से पाटन सड़क संपर्क मार्ग कट गया है। 
 
विज्ञापन
1 of 10
महादेवघाट पुल जलमग्न - फोटो : Amar Ujala Digital
छत्तीसगढ़ में चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। इस क्रम में प्रदेश की राजधानी रायपुर से पाटन सड़क संपर्क मार्ग कट गया है। इस वजह से रायपुर से अम्लेश्वर,अम्लेश्वर डीह, कोपेडीड, खरमुड़ा, खुरमुड़ी, घुघुवा, झीट, मोतीपुर,पाटन और दुर्ग जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।




 
विज्ञापन

2 of 10
एकता नगर में घुसा पानी - फोटो : Amar Ujala Digital
इन सभी क्षेत्रों का रायपुर से सड़क संपर्क टूट गया है। लोग दुर्ग-भिलाई से होकर पाटन आ रहे हैं। वहीं काठाडीह से होकर रायपुर पहुंच रहे हैं। 


 
विज्ञापन

3 of 10
घुरों के अंदर घुसा पानी - फोटो : Amar Ujala Digital
महादेवघाट पुल पर बह रहा पानी
रायपुर के महादेव घाट स्थित खारून नदी पर बना पुल जलमग्न है। पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इसके वजह से रायपुर से पाटन का संपर्क मार्ग टूट गया है। लोग के घरों के अंदर पानी घुस गया है।

4 of 10
एकता नगर जलमग्न - फोटो : Amar Ujala Digital
इस नजारे को देखने के लिये रायपुर और आस-पास के लोग हैं यहां पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही रायपुरा के महादेव घाट स्थित सदाफल देव आश्रम, गायत्री नगर कॉलोनी में जलभराव है।
विज्ञापन

सबसे बुरा हाल गायत्री नगर का है। यहां सुबह से ही जलभराव है। घरों के अंदर पानी भर गया है। लोग छत पर रहने के लिए मजबूर हैं।  
विज्ञापन

6 of 10
जलभराव के बीच गणेश विसर्जन करने जाते लोग - फोटो : Amar Ujala Digital
कई लोग ड्यूटी करने नहीं गये। इसी तरह विधानसभा रोड, सड्डू, प्रोफेसर कॉलोनी, राधास्वामी नगर में भी जलभराव है। निचली और डूबान बस्तियों जलमग्न हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 10
बारिश पर भारी श्रद्धा भक्ति - फोटो : Amar Ujala Digital
बारिश पर भारी श्रद्धा भक्ति
वहीं रायपुर में आज शनिवार को भी गणेश विसर्जन होता रहा। लोग महादेव घाट के शनि मंदिर से लेकर के साईं मंदिर तक जलभराव में आते-जाते दिखे।

8 of 10
जानकारी देते स्थानीय - फोटो : Amar Ujala Digital
जलभराव से होकर गणेश विसर्जन के लिए प्रतिमाओं को विसर्जन कुंड तक ले जाते हुए दिखाई दिए। लोगों की श्रद्धा-भक्ति तीन दिनों की बारिश पर भारी पड़ रही है।

9 of 10
महादेवघाट में जलभराव - फोटो : Amar Ujala Digital
लोग जलभराव में भी प्रतिमा को लेकर ले जाते हुए नजर आए। हालांकि प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह अनावश्यक कार्य से बाहर न निकले। केवल जरूरी कार्य होने पर ही निकलें।
विज्ञापन

10 of 10
महादेवघाट के सदाफल देव आश्रम में जलभराव - फोटो : Amar Ujala Digital
मौसम विभाग ने भी एहतियात के तौर पर गाइडलाइन जारी की है। स्थानीय प्रशानस, नगर निगम ने भी गाइडलाइन जारी की है। इसके बावजूद कई लोग जलभराव से होकर जाते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें