फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: मुठभेड़ में मारे गए 20 पुरुष और 11 महिला माओवादियों के शव और हथियार बरामद, देखें तस्वीरें

Sun, 09 Feb 2025 09:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में महाराष्ट्र बॉर्डर पर जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया। 11 वर्दीधारी महिला व 20 वर्दीधारी पुरुष नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
हथियार बरामद - फोटो : अमर उजाला
बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के इंद्रावती नेशनल पार्क एरिया के बड़े काकलेड व अन्नापुर के जंगलों में हुई मुठभेड़ में 11 वर्दीधारी महिला व 20 वर्दीधारी पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किये गए हैं। हालांकि अभी मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त नहीं की गई है। सूत्रों की मानें तो इस मुठभेड़ में कुछ बड़े नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
विज्ञापन

2 of 5
बरामद किए गए शव - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सुरक्षा बल ने छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 31 नक्सलियों को मार गिराया है। दो जवान बलिदान हो गए और दो जवान घायल भी हुए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
हथियार बरामद - फोटो : अमर उजाला
बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह जिस नेशनल पार्क के कोर क्षेत्र में मुठभेड़ हुई है। दरअसल वहां मद्देड़ एरिया कमेटी, तेलंगाना स्टेट कमेटी एवं नेशनल पार्क एरिया कमेटी के बड़े नक्सलियों का जमावड़ा रहा।

4 of 5
शव बरामद - फोटो : अमर उजाला
सूचना के आधार पर डीआरजी, एसटीएफ के करीब 650 से ज्यादा जवानों की पार्टी को लेकर तीन तरफ से रवाना किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हथियार और शव बरामद - फोटो : अमर उजाला
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, 'देश-प्रदेश में कैंसर रूपी नक्सलवाद का अंत तय है। ईश्वर से बलिदान जवानों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने व घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें