फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Leader Murder: पुलिस को संदिग्ध कार मिली, नंबर प्लेट बदले जाने की आशंका, पर 24 घंटे बाद भी शूटर दूर

Thu, 15 Dec 2022 02:28 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

एसएसपी पारुल माथुर ने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच में संजू त्रिपाठी के हिस्ट्रीशीटर होने की जानकारी सामने आई है। उसके खिलाफ शहर के साथ अन्य जिले और प्रदेश के अलग-अलग थानों में 30 से अधिक आपराधिक मामला दर्ज हैं। बरहाल पुलिस उसकी दुश्मनी और अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
1 of 6
पुलिस को मिली संदिग्ध कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बुधवार को दिनदहाड़े हुई कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी के हत्यारे 24 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इस बीच गुरुवार को पुलिस को नीले रंग की एक संदिग्ध कार मिली है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। आशंका है कि यह कार शूटर्स की हो सकती है। कार का नंबर प्लेट भी बदले जाने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शूटरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े हत्या, थाने से 500 मीटर दूर वारदात, बदमाशों ने मारी पांच गोलियां

 
विज्ञापन

2 of 6
कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार से आए और पांच मिनट में हत्या कर हुए फरार
दरअसल, कुदुदंड निवासी संजू त्रिपाठी की बुधवार दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर दो कार में सवार होकर आए और संजू त्रिपाठी को रोक लिया। उसके रुकते ही दोनों ओर से घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। पांच मिनट में हमलावर वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। इस दौरान संजू पर सात राउंड फायर किए गए। इसमें से चार-पांच गोलियां संजू को लगने की बात सामने आ रही है। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

3 of 6
लावारिस मिली कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोटा रोड पर मिली लावारिस कार
बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद बदमाश दो अलग-अगल रास्तों से फरार हुए। इस बीच पुलिस को कोटा रोड में संदिग्ध हालत में एक लावारिस कार मिली है। यह कार भरनी परसदा के पोड़ी गांव के पास खेत में खड़ी थी। पुलिस अब हमलावरों की तलाश के लिए टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकाल रही है। पुलिस को सुपारी किलिंग की आशंका है। ऐसे में जमीन से लेकर अन्य झगड़े और पारिवारिक विवाद की भी जांच कर रही है। 

4 of 6
संजू त्रिपाठी (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी पारुल माथुर ने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच में संजू त्रिपाठी के हिस्ट्रीशीटर होने की जानकारी सामने आई है। उसके खिलाफ शहर के साथ अन्य जिले और प्रदेश के अलग-अलग थानों में 30 से अधिक आपराधिक मामला दर्ज हैं। बरहाल पुलिस उसकी दुश्मनी और अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन

5 of 6
सड़क पर पड़े गोली के खोखे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कांग्रेस नेता का भाई गायब, सीसीटीवी का डीवीआर भी लापता
पुलिस अफसरों ने बताया कि वारदात के बाद से संजू त्रिपाठी का भाई कपिल त्रिपाठी गायब है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। जांच में पता चला है कि कपिल अपने साथ घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गया है। इसके बाद पुलिस ने उसकी पत्नी, साले और पिता को थाने में बिठा रखा है। हालांकि परिजनों का दावा है कि वारदात के दौरान कपिल पूरे समय घर में ही था। फिलहाल उसके गायब होने से पुलिस का शक गहरा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संजू त्रिपाठी इसी कार में सवार था। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फार्म हाउस से लौट रहा था संजू
पुलिस ने बताया कि संजू त्रिपाठी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। वह सकरी इलाके में स्थित अपने फार्महाउस से कार में शहर कि ओर लौट रहा था। तभी सकरी के पेड्रीडीह बाईपास के पास उसकी कार को हमलावरों ने रोका और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस को मौके पर सात खोखे मिले हैं। फिलहाल संजू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक टीम की भी रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक संपत्ति विवाद की भी जानकारी मिली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें