फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naxal Attack: इतना जोरदार था धमाका, 15 फीट ऊपर पेड़ पर लटके मिले गाड़ी के पुर्जे; सात फीट हुआ जमीन पर गड्ढा

Mon, 06 Jan 2025 05:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की तरफ की जा रही कार्रवाई से बौखलाए माओवादियों ने आज एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
नक्सल अटैक - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की तरफ की जा रही कार्रवाई से बौखलाए माओवादियों ने आज एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बीजापुर में जवानों के वाहन पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया जिसमें एक ड्राइवर समेत नौ जवान बलिदान हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी के पुर्जे 15 फीट ऊपर जाकर पेड़ पर लटके नजर आए। आईईडी विस्फोट में लगभग पांच फीट गहरा गड्ढा हो गया। धमाके में जवानों के शव भी क्षत-विक्षत हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
विस्फोट के बाद हुआ सात फीट गहरा गड्ढा - फोटो : अमर उजाला
ये भी पढे़ं-'लाल आतंक' के खात्मे की डेडलाइन तय: गृहमंत्री अमित शाह ने जवानों के बलिदान के बाद किया वादा, व्यक्त की संवेदना

बीजापुर के कुटरू मार्ग में नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर आईईडी ब्लास्ट किया है। हादसे में नौ जवान बलिदान हो गए हैं। वहीं कई जवान घायल बताए जा रहे हैं। वाहन में कुल कितने जवान सवार थे इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि जवान नक्सल ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे इस दौरान कुटरु मार्ग में नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया है। 

विज्ञापन

3 of 5
धमाके के बाद वाहन के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
इस हमले में घायल जवानों को घटनास्थल से निकाला जा रहा है। घटनास्थल पर रेस्क्यू जारी है। पिकअप में डीआरजी के कई जवान सवार थे। बताया जा रहा है कि लगभग 50 किलो का आईईडी विस्फोटक था जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए।

4 of 5
वाहन की स्टेयरिंग - फोटो : अमर उजाला
ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: बीजापुर में नक्सलियों की कायराना हरकत, जवानों के वाहन पर किया आईईडी ब्लास्ट, नौ जवान बलिदान

जवान पंखाजूर में नक्सल ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद वहां से वापस लौट रहे थे। फोर्स ने पखांजूर ऑपरेशन में रविवार को पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया था। इसके बाद आज जवान वापस लौट रहे थे। इस दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी विस्फोट कर वाहन को उड़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नक्सलियों का सामान बरामद - फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के मुताबिक आठ जवान गंभीर रूप से घायल हैं। घायल जवानों को विमान से बस्तर लाया जाएगा इसके बाद वहां से रायपुर लाने की तैयारी है। घायल जवानों और बलिदान हुए जवानों की संख्या बढ़ भी सकती है। छह से ज्यादा वाहनों में अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया। दंतेवाड़ा से अतिरिक्त बल रवाना किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें