फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा में तूफान का कहर: राइस मिल में टीन शेड गिरने से दो मजदूरों की मौत, कई पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप

Thu, 01 May 2025 09:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

इलाके की सड़कों पर बड़ी संख्या में पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। वहीं सैकड़ों गांवों में बिजली के खंभे और तार टूटने से विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रही। कई जगहों में ब्लैक आउट की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
1 of 4
बेमेतरा में तूफान का कहर - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार देर शाम को बेमेतरा जिले में आंधी-तूफान ने कहर बरपाया है। तेज हवाओं के कारण दर्जनों पेड़ गिर गए हैं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। वहीं, बारिश व तेज आंधी-तूफान से बचने के लिए राइस मिल के पास बैठे दो मजदूर के ऊपर मिल का का शेड गिर गया, इसमें दबने से दोनों मजदूर की मौत हो गई है।
विज्ञापन

2 of 4
बेमेतरा में तूफान का कहर - फोटो : अमर उजाला
घटना देवकर पुलिस चौकी क्षेत्र के राखी-जोबा गांव स्थित राइस मिल की है। देर शाम को दोनों के शवों को निकाला गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस प्राकृतिक आपदा से दर्जनों राइस मिलों के टिन शेड और ग्रामीणों के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

3 of 4
बेमेतरा में तूफान का कहर - फोटो : अमर उजाला
इलाके की सड़कों पर बड़ी संख्या में पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। वहीं सैकड़ों गांवों में बिजली के खंभे और तार टूटने से विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रही। कई जगहों में ब्लैक आउट की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

4 of 4
बेमेतरा में तूफान का कहर - फोटो : अमर उजाला
दोपहर तीन बजे से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया था, जिसके बाद तेज धूप अचानक काली घटाओं में छिप गई और 60 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें