हम आपको दिखा रहे हैं क्रिकेटर युवराज सिंह की बचपन से लेकर अब तक की अनदेखी तस्वीरें, शायद किसी ने देखी हों।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
युवराज सिंह
युवराज सिंह आज 36 साल के हो गए। क्रिकेटर योगराज सिंह और शबनम सिंह के पुत्र युवराज सिंह का जन्म 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में हुआ था। युवराज सिंह का एक भाई है जोरावर सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच इनकी जीवनसंगिनी हैं।
विज्ञापन
3 of 7
युवराज सिंह
युवराज सिंह ने अपने कैरियर में इतने रिकॉर्ड बनाए कि भारत सरकार द्वारा उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े अवार्ड 'अर्जुन अवार्ड' से नवाजा था। सन् 2014 में सरकार ने इन्हें पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया था। लोग इन्हें प्यार से युवी कहकर बुलाते हैं।
4 of 7
युवराज सिंह
2011 में युवी का वर्ल्डकप जीतने का खुमार अभी उतरा भी नहीं था और उनके बाएं फेफडे़ में कैंसर हो गया। युवी की बेहद नाजुक स्थिति को देखकर लगा वे अब दोबारा मैदान पर नहीं लौटेंगे, लेकिन युवी ने एक चैंपियन की तरह कैंसर को मात दी।
विज्ञापन
5 of 7
युवराज सिंह
युवराज सिंह को बचपन में टेनिस और रोलर स्केटिंग का शौक था। युवी ने अंडर 14 रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप भी जीती थी, लेकिन पिता योगराज उन्हें क्रिकेटर बनाना चाहते थे। युवराज ने पिता का सपना पूरा किया और पिता से ही क्रिकेट की ट्रेनिंग ली, गुर सीखे।
विज्ञापन
6 of 7
युवराज सिंह
युवराज सिंह की स्कूलिंग डीएवी स्कूल चंडीगढ़ से हुई। उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट दो फिल्मों 'मेहंदी सगण दी' और 'पट सरदार' में भी काम किया। युवराज सिंह ने अपने कैरियर की शुरुआत 11 साल की उम्र में पंजाब अंडर-12 से नवंबर 1995-96 में जम्मू कश्मीर-16 के खिलाफ की थी।
अंडर19 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत युवराज सिंह को आईसीसी नॉक आउट ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया में जगह मिल गई। यहां से उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत की और केन्या के खिलाफ पहला वनडे मैच खेला। अक्तूबर 2013 से युवराज ने इंटरनेशनल टेस्ट मैच में डेब्यू किया था।