फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस लड़की की दाढ़ी मूंछ देखकर हैरान रह जाते हैं लोग, गिनीज बुक ने किया सलाम

Tue, 09 Jan 2018 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
हरनाम कौर
भारतीय मूल की इस लड़की की दाढ़ी देखकर लोग हैरान रह जाते हैं, लेकिन इसकी वजह से इनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

2 of 6
हरनाम कौर
ये हैं 24 साल की हरनाम कौर। ब्रिटेन के बर्कशायर में रहती हैं और पेशे से मॉडल, बॉडी इमेज एक्टिविस्ट और कैंपेनर हैं। इन्हें पूरी दाढ़ी वाली सबसे युवा महिला की उपलब्धि हासिल हुई है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे कम उम्र की दाढ़ी वाली लड़की के रूप में इनका नाम दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
हरनाम कौर
हरनाम कौर हाल ही में तब चर्चा में आईं, जब उनका ब्राइडल थीम पर फोटो शूट वायरल हुआ। हरनाम कौर को 11 साल की उम्र में पता चला कि वो पोलिसिस्टिक सिंड्रोम से पीड़ित हैं। इसके कारण उसमें हार्मोनल चेंज हो रहे हैं और उसके शरीर में पुरूषों की तरह बाल उग रहे हैं।

4 of 6
हरनाम कौर
हरनाम खुद कहती हैं कि शुरू में दिक्कत हुई। वह जहां से निकलती थी, लोग देखने के लिए रूक जाते थे। हर कोई उन्‍हें बालों को हटाने व छुपाने की सलाह देता था, लेकिन हरनाम ने हिम्मत नहीं छोड़ी और बालों को वैक्स करने की बजाय बढ़ने दिया।
विज्ञापन

5 of 6
हरनाम कौर
फिर खूबसूरती की नई परिभाषा रची और वो प्रोफेशन चुना, जिसमें खूबसूरती ही पर्याय होती है, यानी वो मॉडलिंग करने लगीं। हरनाम कहती हैं कि परिवार वालों की मर्जी से उन्होंने सिख धर्म के नियमों का पालन करते दाढ़ी को बढ़ाने का फैसला लिया, जिसकी वजह से आज वह पूरी दुनिया में जानी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरनाम कौर
हरनाम कहती हैं कि लड़की होने के बावजूद उनको अपनी इस सूरत से कोई ग्लानि नहीं हुई, बल्कि उन्होंने इसे गॉड गिफ्ट के तौर लिया। इन्हीं भरी-पूरी दाढ़ी-मूंछों के साथ ही स्कूल और कॉलेज पूरा किया। इसी आत्मविश्वास की वजह से वह गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवा पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें