चंडीगढ़ से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने कैब बुक की। इस पर चालक ने उसे अश्लील मैसेज भेजे। तीन दिन तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। इसके बाद सेक्टर-26 पुलिस ने कैब चालक और पीड़िता को बुलाकर समझौता करा दिया।
विज्ञापन
1 of 10
युवती ने बुक की कैब; चालक ने भेजे अश्लील मैसेज
- फोटो : अमर उजाला
इनड्राइव एप पर बुक कैब के चालक की ओर से एक 27 वर्षीय युवती को अश्लील संदेश भेजने और फ्री राइड के बदले शारीरिक संबंध की मांग करने का मामला सामने आया है। घटना 27 जनवरी की रात की है। बलटाना निवासी युवती ने 28 जनवरी को सेक्टर-26 थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
पीड़िता का आरोप है कि शुक्रवार को पुलिस ने उसे थाने बुलाकर आरोपी कैब चालक से समझौता करवा दिया। इस दौरान कैब चालक ने थाने में पूरी घटना स्वीकार करते हुए पीड़िता से माफी मांगी और इसकी वीडियो भी बनाई गई। उधर, एसएचओ का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
2 of 10
कैब ड्राइवर ने युवती को भेजे अश्लील मैसेज
- फोटो : पीड़िता
हैरानी की बात यह है कि पीड़िता ने घटना के अगले ही दिन पुलिस को इनड्राइव एप पर उपलब्ध कैब चालक की पूरी जानकारी, व्हाट्सएप पर भेजे गए अश्लील संदेशों के स्क्रीनशॉट और अन्य साक्ष्य सौंपे थे। इसके बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
3 of 10
कैब ड्राइवर ने युवती को भेजे अश्लील मैसेज
- फोटो : पीड़ित
पीड़िता तीन दिन तक पुलिस की कार्रवाई का इंतजार करती रही। शुक्रवार को उसे थाने बुलाया गया जहां वह काफी देर तक बाहर खड़ी रही। बाद में चंडीगढ़ ट्राइसिटी ड्राइवर यूनियन के सदस्य उसके साथ थाने पहुंचे।
4 of 10
कैब ड्राइवर ने युवती को भेजे अश्लील मैसेज
- फोटो : पीड़ित
इस दौरान पुलिस ने आरोपी को पीड़िता के सामने पेश किया। कैब चालक के साथ उसका परिवार भी थाने पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में चालक और उसके परिजनों ने पीड़िता से माफी मांगी जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन
5 of 10
कैब ड्राइवर ने युवती को भेजे अश्लील मैसेज
- फोटो : पीड़ित
जितने पैसे बोलोगी उतनी पेमेंट करूंगा
पीड़िता के अनुसार, वह सेक्टर-26 में नौकरी करती है। 27 जनवरी की रात करीब 12 बजे काम खत्म कर वह घर लौट रही थी। सेक्टर-26 में सिंधी स्वीट्स के पास से उसने इनड्राइव एप के जरिए कैब बुक की। कैब को राम नाम के चालक ने एक्सेप्ट किया। आरोपी ने मैसेज कर पूछा कि क्या वह अकेली है। हां कहने पर आरोपी लगातार निजी और आपत्तिजनक संदेश भेजने लगा। पहले बॉयफ्रेंड को लेकर सवाल शुरू किया, फिर फ्री राइड के बदले शारीरिक संबंध बनाने की पेशकश कर दी। आरोपी ने यह भी कहा कि वह जितने पैसे बोलेगी, उतनी पेमेंट करेगा। उसने बताया कि वह सिंधी स्वीट्स के बैक साइड खड़ा है और हां कहने पर ही आएगा।
विज्ञापन
6 of 10
कैब ड्राइवर ने युवती को भेजे अश्लील मैसेज
- फोटो : पीड़ित
विरोध करने पर धमकाया थाने आने की बात कही
जब पीड़िता ने व्हाट्सएप चैट पर विरोध किया तो आरोपी ने पहले माफी मांगने का नाटक किया और फिर धमकाने लगा। उसने कहा कि वह अभी मिल लेता है और यहां तक कह दिया कि वह पुलिस थाने भी आ सकता है। पीड़िता ने शिकायत की बात कही तो आरोपी थाने का नाम पूछने लगा और लोकेशन भेजने को कहा। पीड़िता के अनुसार, आरोपी की कैब स्विफ्ट डिजायर थी, जिसका नंबर पीबी-01 सीरीज का था। एप पर उसका नाम राम दिख रहा था और उसकी फोटो भी लगी थी जिसका स्क्रीनशॉट पीड़िता ने ले लिया। घटना के समय बारिश हो रही थी और रात अधिक होने के कारण वह काफी डरी हुई थी। अगले दिन 28 जनवरी को उसने सेक्टर-26 थाने में लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन
7 of 10
कैब ड्राइवर ने युवती को भेजे अश्लील मैसेज
- फोटो : पीड़ित
दूसरी कैब में बैठने से भी घबराती रही पीड़ित
घटना के बाद जब पीड़िता ने दूसरी कैब बुक की तो वह चंडीगढ़ ट्राइसिटी ड्राइवर यूनियन के सदस्य की निकली। शुरुआत में वह उस चालक से भी घबराई हुई थी लेकिन चालक ने उसे भरोसा दिलाया और बताया कि इससे पहले भी उन्होंने एक नाबालिग छात्र के मामले में मदद कर आरोपी को जेल भिजवाया था। इसके बाद पीड़िता ने पूरी घटना चालक को बताई। यूनियन प्रधान अमनदीप सिंह के अनुसार, पीड़िता बेहद डरी-सहमी हुई थी। चालक ने पूरी बात सुनकर यूनियन को सूचना दी, जिसके बाद यूनियन की टीम पीड़िता के साथ थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दी।
8 of 10
कैब ड्राइवर ने युवती को भेजे अश्लील मैसेज
- फोटो : पीड़ित
यूनियन की मांग : पीड़िता को सम्मान, आरोपी को सख्त सजा
चंडीगढ़ ट्राइसिटी ड्राइवर यूनियन के प्रधान अमनदीप सिंह ने कहा कि आरोपी कैब चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़िता ने साहस दिखाकर शिकायत दर्ज करवाई, इसके लिए उसे सम्मानित किया जाना चाहिए। कई लड़कियां सामाजिक दबाव के कारण चुप रह जाती हैं। अगर किसी के साथ ऐसी घटना हो तो तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इससे पहले दिसंबर में चलती बाइक पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में भी यूनियन की मदद से आरोपी बाइक सवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। एक कैब यूनियन के पूर्व पदाधिकारी सुमित छाबड़ा ने कहा कि ऐसे चालकों की वजह से पूरा कैब समुदाय बदनाम होता है।
9 of 10
युवती ने बुक की कैब; चालक ने भेजे अश्लील मैसेज
- फोटो : पीड़िता
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जांच अधिकारी ने पीड़िता को फोन कर बुलाया होगा। यदि शिकायत दी गई है तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ज्ञान, एसएचओ, थाना सेक्टर-26
कैब ड्राइवर ने युवती को भेजे अश्लील मैसेज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी के कारनामे
बॉयफ्रेंड को लेकर शुरू किया सवाल, फिर फ्री राइड के बदले संबंध बनाने की पेशकश
विरोध करने पर थाने आने की दी धमकी
समझौते के बदले थाने में कैब चालक से बनवाई गई माफी की वीडियो
पूरी चैट और स्क्रीनशॉट दिखाने के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई