फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कितने सिर कटवाओगे मोदीजी, खत्म करो बस अब बहुत हुआ'

Wed, 03 May 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
शहीदों के शवों से बर्बरता पर भड़के योगेश्वर दत्त
पाकिस्तान की नापाक हरकत से पूरे देश में गुस्से का माहौल है। ऐसे में अब सेलिब्रिटी भी पाक के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे है, देखिए
विज्ञापन

2 of 7
शहीदों के शवों से बर्बरता पर भड़के योगेश्वर दत्त
पहलवान योगेश्वर दत्त ने भी इस घटना की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। योगेश्वर ने अपने ट्वीट में लिखा- “मृत शरीर को भी बर्बरता से क्षत-विक्षत करने के बाद भी अगर संपूर्ण भारत सेना के मनोबल बढ़ाने के लिए साथ नही आता तो हम इस बलिदान के योग्य नहीं है।” 
विज्ञापन

3 of 7
शहीदों के शवों से बर्बरता पर भड़के योगेश्वर दत्त
योगेश्वर के ट्वीट के बाद यूजर्स उनके समर्थन में उतर आए हैं और सरकार से कार्रवाई करने की अपील की है। एक यूजर ने योगेश्वर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- “अब तो निर्णायक लड़ाई लड़नी ही चाहिए और कितने सिर कटवाओगे मोदी जी… प्लीज अब खत्म करो बहुत हो चुकी बातचीत और दौरा।”

4 of 7
योगेश्वर दत्त - फोटो : pti
अपने अगले ट्वीट में दत्त ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए लिखा- “पाकिस्तानी कलाकार भारत मे पैसे कमाये, क्रिकेट खेले, युद्ध ने सैनिको को मारा, अब ये सारी बाते बहुत पीछे रह गयी। नृशंसता की हद पार हो गई।” 
विज्ञापन

5 of 7
वीरेंद्र सहवाग
पहलवान योगेश्वर दत्त के अलावा ट्विटर किंग कहे जाने वाले वीरेंद्र सहवाग ने भी भारतीय जवानों के सिर काटे जाने की घटना पर दुख जताया। सहवाग ने ट्वीट कर कहा कि हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। अगर छोटी खुराक कम नहीं कर रही है तो पाकिस्तान को बड़ी खुराक देने की जरूरत है।
 
विज्ञापन

6 of 7
भारत-पाकिस्तान बार्डर - फोटो : File Photo
सीजफायर उल्लंघन में दो जवानों के शहीद होने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। इसी के मद्देनजर भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिटरी ऑपरेशंस यानी डीजीएमओ स्तर की बातचीत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दोनों ही अफसरों के बीच बॉर्डर पर तनाव की स्थिति, एलओसी के पास बीएटी के ट्रेनिंग कैंप और जवानों से बर्बरता जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ने भारत पर ही सवाल उठाते हुए एलओसी पर फायरिंग के सबूत मांगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें