भारत के स्टार कुश्ती प्लेयर योगेश्वर दत्त ने शनिवार को भारत के लिए ओलंपिक कोटा पक्का कर लिया है। योगेश्वर ऐसे दूसरे भारतीय पहलवान हैं जिन्होंने रियो ओलंपिक के लिए टिकट हासिल किया है।
विज्ञापन
उपलब्धि: कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त को रियो ओलंपिक का टिकट
2 of 5
योगेश्वर दत्त
- फोटो : फाइल फोटो
इससे पहले नरसिंह यादव ओलंपिक में कुश्ती में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। योगेश्वर दत्त ने कजाकस्तान में चल रहे एशियाई-ओलंपिक क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंट में फ्री स्टाइल के 65 किग्रा वजन वर्ग के फाइनल में शनिवार को प्रवेश करने के साथ ही रियो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया। योगेश्वर 65 किग्रा वजन वर्ग के फाइनल में पहुंच गए हैं और वह अब स्वर्ण पदक के लिए चीन के कताई यिरानबिएक से मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन
उपलब्धि: कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त को रियो ओलंपिक का टिकट
3 of 5
योगेश्वर दत्त
- फोटो : फाइल फोटो
भारतीय पहलवान ने फाइनल में प्रवेश करने के साथ ही अगस्त में ब्राजील के रियो में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए क्वालिफाई कर लिया है। कताई ने सेमीफाइनल में एडम बातिरोव को 6-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। वर्ष 2012 लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता योगेश्वर ने क्वालिफिकेशन राउंड में जू सोंग किम को 8-1 से पराजित किया और फिर क्वार्टरफाइनल में वियतनाम के युआन दिन्ह एनगुएन को 12-2 से हराया।
उपलब्धि: कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त को रियो ओलंपिक का टिकट
4 of 5
योगेश्वर दत्त
- फोटो : फाइल फोटो
2012 में थे चार खिलाड़ी: गौरतलब है कि 2012 के लंदन ओलिंपिक के लिए भारत के चार पुरुष और एक महिला पहलवान ने क्वॉलिफाई किया था। 2016 ओलिंपिक के लिये योगेश्वर (65 किग्रा) से पहले नरसिंह यादव ने विश्व चैम्पियनशिप में पिछले साल 74 किग्रा फ्री-स्टाइल वर्ग में कोटा हासिल किया था। योगेश्वर भारत से रियो ओलंपिक में क्वालिफाई करने वाले दूसरे पहलवान हैं।
उपलब्धि: कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त को रियो ओलंपिक का टिकट
5 of 5
योगेश्वर दत्त
- फोटो : फाइल फोटो
टूर्नामेंट में अन्य भारतीय पहलवानों में महिलाओं के 58 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में साक्षी मलिक और पुरुष फ्री स्टाइल के 97 किग्रा वजन वर्ग में सत्यव्रत कादियान सेमीफाइनल में हार के साथ ओलंपिक कोटा हासिल करने से चूक गए। साक्षी को मंगोलिया की ओरखोन ने 4-0 से पराजित किया। वहीं भारतीय पुरुष पहलवान सत्यव्रत को सेमीफाइनल में कजाखिस्तान के मागोमेद मूसाएव के हाथों 3-4 से पराजय झेलनी पड़ी।