फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दंगल फिल्म तो बाद में बनी, मेडल से मिली कुश्ती को पहचान'

Wed, 11 Jan 2017 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
कैशलेस दंगल - फोटो : अमर उजाला
कुश्ती देश का पुराना खेल है। इसे फिल्मों से नहीं, ओलंपिक में मेडल हासिल करने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। दंगल फिल्म तो मेडल लाने के बाद बनी है। पहले इसका कोई जिक्र तक नहीं किया गया। अमर उजाला से बातचीत के दौरान कुश्ती में ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने यह नाराजगी जाहिर की। 
विज्ञापन

2 of 7
कैशलेस दंगल - फोटो : अमर उजाला
वह मंगलवार को चंडीगढ़ में आयोजित पहले कैशलेस दंगल में शिरकत करने यहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आज के समय में फिल्में केवल उन्हीं खिलाड़ियों पर बनती हैं, जो मेडल लाते हैं। पदक जीतने के लिए खिलाड़ियों को मेहनत करनी पड़ पड़ती है। मेडल लाने के बाद ही सरकार उन पर ध्यान देती है। 
विज्ञापन

3 of 7
कैशलेस दंगल - फोटो : अमर उजाला
उसके पहले कोई खिलाड़ियों को बेहतरीन व्यवस्था देने की बात नहीं करता है। योगेश्वर दत्त ने बताया कि देश के पहलवानों ने ओलंपिक में तीन बार पदक हासिल किया। इसके बाद कुश्ती को पूरे देश में एक अलग पहचान मिली है। उन्होंने कहा की कुश्ती अब सिर्फ गांवों का खेल नहीं रह गया है। अब यह शहरों समेत विश्व में अपना स्थान रखता है।

4 of 7
cashless dangal - फोटो : अमर उजाला
कैशलेस दंगल को सराहा
पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा कि प्रधानमंत्री की कैशलेस योजना को चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से अमल किया जाना बेहतरीन है। दंगल में पहली बार ऑनलाइन पहलवानों को पेमेंट की गई। यह अच्छा है। इससे देशभर में कैशलेस के साथ कुश्ती का प्रचार भी होगा। युवा नशा छोड़ कुश्ती को ओर अग्रसर हो, मेरी यही आज के युवाओं से अपील है।
विज्ञापन

5 of 7
कैशलेस दंगल - फोटो : अमर उजाला
क्रेडिट और एटीएम कार्ड करें प्रयोग
योगेश्वर ने कहा कि लोगों को क्रेडिट कार्ड और एटीएम कार्ड का प्रयोग करना चाहिए। कुश्ती में भारत का भविष्य अच्छा है और कई युवा खिलाड़ी उभरकर सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी कुश्ती में दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कुश्ती अब गांव का खेल नहीं रह गया।
विज्ञापन

6 of 7
कैशलेस दंगल - फोटो : अमर उजाला
 योगेश्वर वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारियों में जुटे
 योगेश्वर ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अभी वह अपनी शादी के कार्यक्रम में व्यस्त हैं। वह अगस्त में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी में भी लगे हैं। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी में कहा कि वह मधुबनी पुलिस कैंप में तैयारी करेंगे। इसके बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए कैंप में भी अभ्यास करेंगे। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रैक्टिस के दौरान बेसिक चीजों पर पहलवानों का फोकस होना चाहिए। इससे प्रतियोगिता के दौरान पहलवानों को और मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कैशलेस दंगल
कैशलेस में सभी को करना चाहिए सहयोग
योगेश्वर दत्त ने कहा की प्रधानमंत्री की ओर से कैशलेस सुविधा का शुभारंभ किया गया है। इसमें सभी देशवासियों को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब आप को खरीदारी करने के लिए जेब में रुपये लेकर जाने की जरुरत नहीं है। कालाबाजारी और रिश्वत जैसी वारदातों पर रोक लगाने में कैशलेस की अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें