फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवान फौजी दादा की पहलवान बेटी से मिलिए, ओलंपियन को चटाई धूल

Sun, 08 Jan 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
हरियाणा की पहलवान निर्मला बूरा
ओलंपिक पदक विजेता को रिंग में धूल चटाकर फौजी पहलवान दादा का नाम रोशन करने वाली इस रेसलर से मिलिए। कहानी बेहद दिलचस्प है।
विज्ञापन

2 of 8
हरियाणा की पहलवान निर्मला बूरा
हरियाणा के हिसार में घिराय गांव में जन्मी पहलवान निर्मला बूरा के फौजी दादा प्रताप सिंह बूरा भी पहलवान थे। कुश्ती के दौरान हादसा हुआ। गर्दन पर चोट लगी और प्रताप सिंह बचाए नहीं जा सके थे। पर दादाजी के कुश्ती प्रेम के किस्से सुनकर ही निर्मला बूरा बड़ी हुई। निर्मला घिराय गांव में कबड्डी खेलती थी।
विज्ञापन

3 of 8
हरियाणा की पहलवान निर्मला बूरा
निर्मला ने हिसार में गीतिका जाखड़ को कुश्ती करते देखा तो खून में मौजूद पहलवानी जोर मारने लगी, लेकिन परिवार ने कुश्ती करने से रोका। कभी दादाजी के साथ हुए हादसे के बहाने तो कभी गांववालों के तानों के कारण। कहते थे, लड़की होकर पहलवानी करेगी क्या। मां किताबो देवी को मनाना मुश्किल था।

4 of 8
हरियाणा की पहलवान निर्मला बूरा
पर निर्मला बूरा ने जिद नहीं छोड़ी। उसे सबसे ज्यादा हौसला मिला बड़े दादाजी भजन सिंह बूरा से। किसान पिता ईश्वर सिंह बताते हैं- मेरे ताऊजी निर्मला को मेरे पिता के किस्से सुनाते थे। अगर हमने उसे कुश्ती करने से रोका तो वह उसे खेलने भेज देते थे। किस्मत भी हौसले का साथ देती है। निर्मला ने 2001 में कुश्ती को गंभीरता से लिया और इसी साल राष्ट्रीय कुश्ती में वह चैंपियन बन गई।
विज्ञापन

5 of 8
हरियाणा की पहलवान निर्मला बूरा
दुबली पतली होने के कारण कोच सतबीर पंढाल और सुभाष चंद्र ने उससे मांसाहार लेने को कहा मगर उसने भी कह दिया, हमारे लिए दूध दही ही काफी है। पांच साल लगातार राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती। 2003 में उसकी उपलब्धियों को सरकार ने भी माना और हरियाणा पुलिस में उसे नौकरी मिल गई।
विज्ञापन

6 of 8
हरियाणा की पहलवान निर्मला बूरा
कनाडा में कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पाने के बाद 2007 में वह सब इंस्पेक्टर बना दी गईं। 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स में निर्मला ने रजत पदक जीता। 2010 में स्पेन में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। ईश्वर सिंह के पांच बच्चों में निर्मला सबसे बड़ी है। छोटी बहन की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी पूनम भी पहलवान है। भाई कबड्डी खेलते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
हरियाणा की पहलवान निर्मला बूरा
हाल ही में निर्मला ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। प्रो रेसलिंग लीग में महिलाओं के 48 किलो भार वर्ग मुकाबले में घिराय गांव की बेटी निर्मला बूरा ने पंजाब रॉयल की तरफ से खेलते हुए मुंबई महारथी की पहलवान कोलम्बिया की कैरोलिना को 3-0 से पराजित किया। निर्मला के इस शानदार प्रदर्शन पर गांव में जश्न का माहौल है।

 
विज्ञापन

8 of 8
हरियाणा की पहलवान निर्मला बूरा
निर्मला की जीत पर पिता ईश्वर बूरा, मां, भाई अमरजीत, बलजीत ने बताया कि निर्मला ने पिछले सीजन की कमी पूरी कर दी। अबकी बार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रो कुश्ती में जीत दर्ज की। वहीं पूर्व सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र बूरा और सरपंच राजेश बूरा ने टूर्नामेंट के बाद पंचायत की तरफ से निर्मला को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें