फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सबसे अमीर भगवान के नये 'घर' की पहली तस्वीरें, देखिए काफी शानदार हैं

Tue, 07 Mar 2017 09:18 AM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
भगवान तिरुपति बालाजी का मंदिर
दुनिया के सबसे अमीर भगवान तिरुपति बालाजी अब नये घर में रहेंगे। उनका यह नया घर बन रहा है और यह देखने में काफी शानदारी है। आप भी देखिए पहली तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
भगवान तिरुपति बालाजी का मंदिर
अब लोगों को भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन करने लिए इतनी दूर नहीं जाना पड़ेगी। हरियाणा स्थित धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में उनका विशाल मंदिर बनाया जा रहा है। भगवान तिरुपति बालाजी भी धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में चरण रख चुके हैं। दक्षिण भारत में स्थित तिरुपति देवस्थानम से लंबी दूरी तय करके भगवान फिलहाल अपने निर्माणाधीन भवन में कुछ विश्राम करेंगे, क्योंकि अभी मंदिर को भव्य स्वरूप देने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
विज्ञापन

3 of 7
भगवान तिरुपति बालाजी का मंदिर
मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के आरंभ में सात दिन तक विधिविधान से होने वाले मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के साथ बालाजी भगवान लोक कल्याण के लिए ठीक वैसे ही खड़े दिखेंगे, जैसे सदियों दक्षिण भारत के तिरुपति मंदिर में दर्शन करने को मिलते हैं। जाहिर है कि ठीक ऐसे ही बालाजी भगवान दुनिया के सबसे अधिक चढ़ावे वाले तिरुपति मंदिर में विराजमान हैं, जबकि रात को कुरुक्षेत्र पहुंची यह मूर्ति भी उसी देवस्थानम में तैयार हुई है।

4 of 7
भगवान तिरुपति बालाजी का मंदिर
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड की निर्माण शाखा पिछले करीब चार साल से कुरुक्षेत्र में भी तेजी मंदिर का निर्माण कार्य कर रही है, जोकि अगले दिनों में कुरुक्षेत्र मुख्य आकर्षण और आस्था के केंद्रों में शामिल होगा। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने कांग्रेस के शासनकाल में तिरुपति देवस्थानम बोर्ड को मंदिर निर्माण के लिए पांच एकड़ भूमि प्रदान की थी, जहां यह मंदिर का निर्माण ग्रेनाइट पत्थर की बड़ी-बड़ी शिलाओं से दक्षिण भारत के कारीगरों द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
भगवान तिरुपति बालाजी का मंदिर
राजगोपरम यानि मंदिर का करीब 55 फुट ऊंचा दक्षिण भारतीय शैली में बना यह प्रवेश द्वार श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। राजगोपरम से प्रवेश करने के बाद बलिपीठम, ध्वजमस्तंभम, गरूड मंदिर, मुखमडपम, महामंडपम, अर्धमंडपम और गर्भालय,इसी स्थान पर भगवान तिरुपति बालाजी विराजमान होंगे। मंदिर दाएं और बाएं दोनों ओर भू देवी और श्रीदेवी के मंदिर हैं। मंदिर के निर्माण के पहले चरण में 18 करोड़ खर्च हो चुके हैं,जबकि 35 करोड़ और खर्च होंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
भगवान तिरुपति बालाजी का मंदिर
तिरुपति बालाजी मंदिर की भव्यता में चार चांद गोल्ड प्लेटिड कलश लगाएंगे। दक्षिण भारत से तैयार होकर आए इन 11 कलशों में एक मुख्य कलश भी शामिल है, जोकि मंदिर के शिखर पर सजेंगे। केडीबी के संपदा प्रबंधक राजीव शर्मा ने बताया कि 14 अगस्त 2012 में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड के चेयरमैन और तत्कालीन सांसद कनुमुरु बापी राजू ने मंदिर की आधार शिला रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भगवान तिरुपति बालाजी का मंदिर
धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र पहुंची भगवान तिरुपति बाला जी अद्भुत मूर्ति करीब 9 फुट की है। जिसे खास ग्रेनाइट पत्थर से तैयार किया गया है। वहीं, बालाजी दुनिया में सबसे अमीर भगवान हैं। इनके मंदिर के कोष में आठ लाख टन बेशकीमती आभूषण है। 50 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति है। मंदिर में प्रतिदिन करीब 7 करोड़ दान आता है। 650 करोड़ से अधिक वार्षिक आय है। तिरुपति देवस्थानम बोर्ड में 25 हजार कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें