फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के ऐसी टंकियां इतिहास में पहले देखी नहीं होंगी आपने, ये है देश का गजब का गांव

Sun, 21 May 2017 09:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
water tank
भारत में ऐसे कई गाँव हैं, जहां-जहां आपको कुछ न कुछ अजब-गजब जरूर मिलेगा। ऐसा ही एक गाँव है पंजाब में, जहां आपको ऐसी तस्वीर देखने को मिलेंगी, जो आजतक कहीं देखी नहीं होंगी।
विज्ञापन

2 of 8
water tank
पंजाब का यह गाँव घरों में बने पानी की टंकियों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। आइये आपको इस गाँव के बारे में कई और रोचक जानकारियां बताते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
water tank
आप घरों के ऊपर छत पर हवाईजहाज, पानी का जहाज, बैल, गुलाब, बब्बर शेर, घोड़ा, बस, कार, कमल के रूप में कई पानी की टंकियां देख सकते हैं। 

4 of 8
water tank
पंजाब में यह गाँव जालंधर में है और इस गाँव का नाम है उपल्लां। इस गाँव के कई घरों में आप हवाईजहाज, पानी का जहाज के रूप में तरह-तरह की टंकियां देख सकते हैं। असल में इस गाँव के कई लोग पैसा कमाने के लिए विदेश में रहते हैं और इन एनआरआईज ने गाँव में अपनी कोठी को अलग पहचान देने के लिए इस तरह की पानी की टंकियां अपने घरों के ऊपर बनवाई हैं।
विज्ञापन

5 of 8
water tank
इस गाँव में सबसे पुरानी है पानी के जहाज की टंकी वाली कोठी। इस कोठी के मालिक 70 वर्ष पहले हांगकांग गए थे। हांगकांग जाने के लिए उन्होंने पानी के जहाज से सफर किया था। अपने परिजनों को अपनी पहली यात्रा के बारे में बताने के लिए उन्होंने अपने कोठी के ऊपर पानी के जहाज की टंकी बनवाई।
 
विज्ञापन

6 of 8
water tank
इसके बाद गाँव में ऐसे एनआरआईज ने अपनी घर को पहचान देने के लिए अलग-अलग तरह की पानी की टंकियों का निर्माण कराया। ऐसे ही एक रहे गुरुदेव सिंह, जिन्होंने अपने घर की छत पर बब्बर शेर की मूरत बना कर बैठा दी। इसी तरह सिलसिला आगे बढ़ता गया।
विज्ञापन

7 of 8
water tank
गाँव में रहने वाले नामी परिवार के लोगों ने अपने घर में तरह-तरह रूप में टंकियों का निर्माण कराया। किसी ने अपने घर में गुलाब बनाकर खुशहाली का संकेत दिया तो किसी ने शेर बनाकर बहादुरी जाहिर की। 
विज्ञापन

8 of 8
water tank
वहीं, किसी ने घोड़ा बनाकर अपना रूआब दिखाया तो किसी ने हवाइजहाज बनाकर अपनी अलग पहचान दिखाई। ऐसे में भारत के इस गाँव ने घरों के ऊपर टंकियों की विशेषता से दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें