फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: एक शहर है इतना खास, जहां हर देवता का वास

Fri, 17 Apr 2015 08:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
हरियाणा में एक ऐसा शहर बसा है, रामायण-महाभारत में इसका उल्लेख है। ऋषि परशुराम को समर्पित 5 तालाब हैं। भगवान शिव और विष्णु की धरती है। तस्वीरों में देखिए, इस शहर को।
Trending Videos
विज्ञापन

PICS: एक शहर है इतना खास, जहां हर देवता का वास

2 of 9
इस शहर का नाम है जींद। जींद जिले को इसका नाम जैंतापुरी से मिला है। जैंतापुरी एक प्राचीन तीर्थ है जिसका उल्लेख महाभारत में भी मिलता है। पांडवों ने देवी जयंती के सम्मान में जयंती देवी मंदिर का निर्माण किया था, जिन्हें सफलता एवं विजय की देवी माना जाता था। इस मंदिर के चारों ओर जैंतापुरी नगर बसा जिसे बाद में जींद के नाम से जाना गया।

विज्ञापन

PICS: एक शहर है इतना खास, जहां हर देवता का वास

3 of 9
जींद में कई धार्मिक स्थल हैं। भगवान शिव का भूतेश्वर मंदिर है। इस मंदिर को जींद के शासक रघुबीर सिंह ने बनवाया था। धमतान साहिब में प्राचीन शिव मंदिर है और यहां ऋषि वाल्मिकी का आश्रम है, जिन्होंने रामायण महाकाव्य लिखा था। ऐसा माना जाता है कि जयंती मंदिर 550 साल से भी अधिक पुराना है।

PICS: एक शहर है इतना खास, जहां हर देवता का वास

4 of 9
जींद के रामराई या राम्हरादा में योद्धा ऋषि परशुराम द्वारा निर्मित पांच तालाब हैं। हंसदेहर एक प्राचीन शहर है जो देखने योग्य है। पोंकर खेडी गांव में पुष्कर पवित्र स्थल है। पौराणिक शास्त्रों के अनुसार इसका निर्माण परशुराम ने किया था। बाबा फोंकर मंदिर एक अन्य धार्मिक स्थल है जहां लोगों का विश्वास और आस्था है।

विज्ञापन

PICS: एक शहर है इतना खास, जहां हर देवता का वास

5 of 9
पुराणों के अलावा, यहां की गई खुदाई के आधार पर इस शहर की प्राचीनता को बताया गया है। हड़प्पन काल से पहले और बाद के कई चित्रित ग्रे वेयर मिट्टी के बर्तन इस जिले के आसपास पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त प्राचीन पुराणों में इसके तीर्थों का उल्लेख भी प्राप्त वस्तुओं के निष्कर्ष में सहायता करता है।
विज्ञापन

PICS: एक शहर है इतना खास, जहां हर देवता का वास

6 of 9
अश्विनी कुमार तीर्थ एक धार्मिक स्थल है। इनका उल्लेख महाभारत में मिलता है। शास्त्रों के अनुसार अश्विनी कुमार तीर्थ के पवित्र जल में स्नान करने पर तीर्थयात्रियों की आत्मा शुद्ध हो जाती है और उनका उद्धार हो जाता है। इस पवित्र स्थल के पानी में कई रोगनाशक गुण हैं और ये पानी कई असाध्य रोगों को ठीक कर सकता है।
विज्ञापन

PICS: एक शहर है इतना खास, जहां हर देवता का वास

7 of 9
जींद से 10 किलोमीटर दूर भगवान विष्णु को समर्पित एक मंदिर वराह तीर्थ बारह गांव में स्थित है। माना जाता है कि भगवान विष्णु यहां रुके थे जब उन्होंने सूअर का अवतार लिया था। इसके अलावा पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु ने कायाशोधन धार्मिक स्थल पर स्नान कर कायाशोधन, लोकोद्दर को उत्पन्न किया था।

PICS: एक शहर है इतना खास, जहां हर देवता का वास

8 of 9

9 of 9
जींद जिले के श्री तीर्थ को पूजा के लिए सर्वोच्च स्थान माना जाता है। इस तीर्थ के पास बने पवित्र तलाब में स्नान करने पर भक्तों को असीम शांति एवं प्रसन्नता का अनुभव होता है। इसके अलावा संघन गांव में बने एक अन्य पवित्र स्थल पर देवी पूजा किये जाने पर महिलाओं को शंखिनी के लक्षणों का आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें