सुहागिनों ने अपने पति की लंबी आयु के लिए पूरे दिन निर्जला रहने के बाद रात को चांद और पिया के दीदार के बार अपना व्रत पूरा किया। तस्वीरें में देखें...
विज्ञापन
2 of 7
Karwa Chauth 2017
सुहागिनों ने अपने पति की लंबी आयु की कामना के साथ करवाचौथ का पर्व मनाया। महिलाओं ने चांद के दीदार के बाद अर्घ्य देकर व्रत खोला। करवाचौथ पर रविवार को मंदिरों में पूजा के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
3 of 7
Karwa Chauth 2017
शाम चार बजे से ही महिलाएं मंदिरों में सज धज कर पहुंचना शुरू हो गई। मंदिर के पुजारियों ने व्रतियों को करवाचौथ की कथा सुनाई। पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह रहा।
4 of 7
Karwa Chauth 2017
सेक्टर-28 के खेड़ा शिव मंदिर के पुजारी ईश्वर दत्त शास्त्री और पंडित सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि सुबह कार्तिक की कथा हुई। शाम में करवाचौथ व्रत करनेवाली सुहागिनों ने मंदिर आकर कथा सुनी। एक हजार से भी अधिक महिलाएं मंदिर में आकर कथा श्रवण किया। महिलाओं ने आपस में थालियां भी बंटाई।
विज्ञापन
5 of 7
Karwa Chauth 2017
सेक्टर-30 के श्री शिव शक्ति मंदिर के पुजारी श्याम सुंदर शास्त्री ने बताया कि बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा के लिए पहुंची। सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर सहित अन्य मदिरों में भी सुहागिनों की भीड़ रही। सुहागिनों ने भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की। महिलाएं सामूहिक रूप से मंदिर में पूजा की और कथा श्रवण की।
विज्ञापन
6 of 7
Karwa Chauth 2017
मंदिर में पूजा के लिए आई सुहागिन अर्चना सिंह, संगीता रानी, श्वेता गोयल सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि अपने परिवार और पति की सुख शांति और समृद्धि के लिए करवाचौथ का व्रत रखा।
सेक्टर-11 के श्री सनातन धर्म मंदिर के प्रधान अरुणेश अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में करवाचौथ पर बड़ी संख्या में महिलाएं कथा सुनने आई। महिलाएं सामूहिक रूप से कथा सुनी।