प्याज के बढ़ते रेट से आपको घबराने की जरूरत नहीं है। सब्जी में स्वाद बढ़ाने और ग्रेवी बनाने के लिए प्याज के और भी कई विकल्प हैं। चंडीगढ़ के होटलों में शेफ इन्हीं विकल्पों का प्रयोग कर रहे हैं। वह गृहणियों को भी किचन में ये विकल्प अपनाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
दही
प्याज की जगह दही और मूंगफली का पेस्ट डालें
शेफ आशीष श्रीवास्तव कहते हैं कि अमूमन सब्जी में प्याज का प्रयोग ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए किया जाता है। चूंकि प्याज के महंगे होने से लोग इसे खरीद नहीं कर पा रहे इसलिए दही और मूंगफली एक बेहतर विकल्प हो सकता है। उन्होंने बताया कि दही और मूंगफली के पेस्ट से सब्जी की ग्रेवी को गाढ़ा बनाया जा सकता है। इससे स्वाद पर कोई फर्क भी नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
3 of 7
सूखे मेवे
होटलों में मेवे से कर रहे हैं ग्रेवी को गाढ़ा
चंडीगढ़ के एक होटल के शेफ पवन बावेजा के मुताबिक, होटल या रेस्टोरेंट में जिस सब्जी की ग्रेवी को बनाने के लिए 15 किलो प्याज की जरूरत होती है, उस सब्जी की ग्रेवी को तैयार करने के लिए इतने प्याज की जगह 200 से 250 ग्राम काजू का प्रयोग कर ग्रेवी बना रहे हैं। इस ग्रेवी में टमाटर और मगज (तरबूज के बीज) का प्रयोग भी कर रहे हैं।
4 of 7
गेंहू का आटा
आटा या मैदा से भी तैयार कर सकते हैं ग्रेवी
सब्जी की ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए आटा और मैदा भी प्याज के बेहतर विकल्प के रूप में प्रयोग किए जा सकते हैं। एक शेफ के अनुसार, तेल में आटे या मैदे को भूरा होने तक भूना जाता है, फिर उसमें बारीक कटे हुए टमाटर या टमाटर के पेस्ट को डालकर ग्रेवी को गाढ़ा किया जा सकता है। इस ग्रेवी को बनाने के लिए गृहणियां घरों में आसानी से प्रयोग कर सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
गाजर
खीरा और गाजर भी डाल सकते हैं सब्जी में
किसी भी सब्जी में प्याज का क्रंची टेस्ट देने में खीरा भी बेहतर विकल्प बन रहा है। खीरा और गाजर को बारीक काटकर तेल में भूरा होने तक भूनने के बाद टमाटर का पेस्ट मिलाकर ग्रेवी को गाढ़ा किया जा सकता है।
विज्ञापन
6 of 7
खाना पकाना
कद्दू या हरा पेठा
कई शेफ सब्जी में कद्दू या हरा पेठा भी प्याज की जगह इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं। शेफ का कहना है कि कद्दू और हरे पेठे को उबालकर ग्रेवी को गाढ़ा किया जाता है। यह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी लाभप्रद है।
प्याज 100 ग्राम पाउडर एक किलो के बराबर
प्याज की बढ़ती कीमतों पर प्याज पाउडर भी लगाम लगा सकता है। वर्ष 2015 में दिल्ली में प्याज के दामों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार के द्वारा प्याज पाउडर और ओनियन ब्रेड बेचा गया था। उस दौरान दिल्ली सरकार ने 100 ग्राम पाउडर को एक किलो प्याज के बराबर बताया था। अब इन दिनों बढ़ी प्याज की कीमतों के बाद प्याज पाउडर एक बेहतर विकल्प हो सकता है।