फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में मिलने आई पत्नी को देखकर रो पड़ा राम रहीम, पूछा...

Tue, 17 Oct 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
Ram rahim
राम रहीम को उनकी पत्नी, बेटा, पुत्रवधू, दामाद और बेटी सुनारिया जेल मिलने पहुंचे। पत्नी को देखते ही राम रहीम रोने लगा, देखिए
विज्ञापन

2 of 7
Ram rahim
साध्वी यौन उत्पीड़न मामले में बीस साल की कैद भुगत रहे डेरामुखी से सोमवार को उनकी पत्नी, बेटा, पुत्रवधू, दामाद और बेटी सुनारिया जेल मिलने पहुंचे। भारी सुरक्षा के बीच मुलाकात करने पहुंची पत्नी और बच्चों को देखकर डेरामुखी बिलखने लगा। परिवार के लोगों ने एक घंटा 20 तक जेल परिसर में रहे। इस दौरान परिवार के लोगों ने जेल मैनुअल के हिसाब से अलग-अलग मुलाकात की।
विज्ञापन

3 of 7
Ram Rahim Jail
शाम करीब तीन बजे डेरामुखी के परिवार का चार गाड़ियों का काफिला 3 बजकर 15 मिनट पर सुनारिया जेल नाके पर पहुंचा। एक गाड़ी में राम रहीम की पत्नी पत्नी हरजीत कौर, बेटा जसमीत इंसा, पुत्रवधू उसनमीत, बेटी चरणप्रीत, दामाद रूहमीत सवार थे। दूसरी गाड़ी में डेरामुखी के ससुराल पक्ष लोग सवार थे। 

4 of 7
Ram rahim
इसके अलावा अन्य गाड़ियों में परिवार के निजी सुरक्षाकर्मी सवार थे। नाके पर पुलिस ने चारों गाड़ियों व परिवार के लोगों की गहन तलाशी की। पूरी जांच पड़ताल के बाद काफिले को जेल तक जाने दिया गया। पिछले सप्ताह भी डेरामुखी की मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने उससे मुलाकात की थी। परिवार के सदस्य चार बजकर 25 मिनट पर जेल से रवाना हुए। सोमवार और वीरवार डेरामुखी से मुलाकात का दिन निर्धारित है।
 
विज्ञापन

5 of 7
Ram rahim
जेल में जाने के बाद सबसे पहले डेरामुखी की पत्नी हरजीत कौर ने उससे बातचीत की। पत्नी से बात करने के दौरान डेरामुखी रोने लगा। उसने कहा कि इस बार दीपावली परिवार के साथ नहीं मना सकूंगा। फिर एक एक करके उसने परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। 
विज्ञापन

6 of 7
Ram Rahim Jail
बातचीत के दौरान डेरामुखी ने सिरसा डेरे के बारे में भी पूछा। इस बार भी डेरामुखी ने परिवार के सदस्यों से पीठ दर्द बताया। इससे पहले अपनी मां से भी डेरामुखी ने पीठ दर्द की शिकायत की थी। राम रहीम ने जेल प्रशासन ने हड्डी रोग के डॉक्टर से उपचार कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राम रहीम - फोटो : self
परिजनों ने डेरामुखी की एक्स रे रिपोर्ट भी जेल प्रशासन को दी है। पीठ दर्द को लेकर डेरामुखी कई बार जेल प्रशासन से शिकायत कर चुका है।  हालांकि नियमित तौर पर डेरामुखी की स्वास्थ्य जांच की जाती है। फिलहाल पीजीआई से उसका उपचार चल रहा है। परिवार के सदस्य राम रहीम के लिए कपड़े व खाने पीने का सामान लेकर आये थे। सामान में कुछ मिठाईयां भी शामिल थी। सामान को जेल में अंदर भेजने से पहले पूरी जांच पड़ताल की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें