फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार मिलने आई पत्नी से राम रहीम ने कही ऐसी बात, फूट-फूट कर रोई वो

Wed, 18 Oct 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
Ram rahim
साध्वी रेप केस में जेल जाने के बाद राम रहीम से मिलने के लिए पत्नी पहली बार पहुंची तो बाबा ने उसे ऐसी बात कही कि वो फूट-फूट कर रोने लगी, जानिए ऐसा क्या कहा।
विज्ञापन

2 of 6
Ram rahim
राम रहीम का पूरा परिवार उससे मिलने के लिए सोमवार को रोहतक की सुनारिया जेल पहुंचा। इस बार बाबा की पत्नी हरजीत कौर भी साथ थी, जिससे वह सबसे पहले मिला। इस मुलाकात के दौरान राम रहीम रोने लगा। उसने कहा कि इस बार दीपावली परिवार के साथ नहीं मना सकूंगा। मेरी पीठ में भी काफी दर्द है, ये बातें सुनकर उसकी पत्नी भी रोने लगी।
विज्ञापन

3 of 6
Ram rahim
पत्नी से मिलने के बाद राम रहीम ने एक-एक करके परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। बातचीत के दौरान डेरामुखी ने सिरसा डेरे के बारे में भी पूछा। मुलाकात के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन ने हड्डी रोग के डॉक्टर से उपचार कराने की मांग की। उन्होंने डेरामुखी की एक्सरे रिपोर्ट भी जेल प्रशासन को दी है। हालांकि नियमित तौर पर डेरामुखी की स्वास्थ्य जांच की जाती है। फिलहाल पीजीआई से उसका उपचार चल रहा है।

4 of 6
जेल में राम रहीम से मिलने आई मां, बेटा-बेटी और दामाद
डेरामुखी से सोमवार को उनकी पत्नी, बेटा, पुत्रवधू, दामाद और बेटी सुनारिया जेल मिलने पहुंचे। भारी सुरक्षा के बीच मुलाकात करने पहुंची पत्नी और बच्चों को देखकर डेरामुखी भावुक हो गया। परिवार के सदस्य राम रहीम के लिए कपड़े व खाने पीने का सामान लेकर आये थे, सामान में कुछ मिठाइयां भी शामिल थी। 3:15 बजे आया परिवार करीब एक घंटा बीस मिनट जेल में रहा और फिर 4:25 पर रवाना हो गया।
विज्ञापन

5 of 6
राम रहीम - फोटो : SELF
जानकारी के मुताबिक, डेरामुखी का परिवार चार गाड़ियों के काफिला के साथ सुनारिया जेल नाके पर पहुंचा। नाके पर पुलिस ने चारों गाड़ियों व परिवार के लोगों की तलाशी ली और जेल तक जाने दिया गया। पिछले सप्ताह भी डेरामुखी की मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने उससे मुलाकात की थी। इससे पहले मां अकेले राम रहीम से मिलने के लिए आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राम रहीम
ऐसे आए राम रहीम के परिजन
पहली गाड़ी : पत्नी हरजीत कौर, बेटा जसमीत इंसा, पुत्रवधू उसनमीत, बेटा चरणप्रीत, दामाद दामाद रूहमीत सवार थे। दूसरी गाड़ी : डेरामुखी के ससुराल पक्ष के लोग। तीसरी और चौथी गाड़ी : परिवार के निजी सुरक्षाकर्मी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें