इंडिया टीम के किंग युवराज सिंह ने 30 नवंबर को एक गुरुद्वारे में शादी की उसके बाद गोवा में दोबारा शादी की, तो सवाल यह है कि आखिर इस जोड़े को क्यों करनी पड़ी दो बार शादी?
विज्ञापन
2 of 9
आखिर इस जोड़े को क्यों करनी पड़ी दो बार शादी?
तो आपको बता दें कि हेजल की मां हिंदू हैं और इसी कारण वे हिंदू रिवाजों से शादी कराना चाहतीं थीं। इस दौरान गोवा में शादी समारोह में बड़ी-बड़ी हस्तियां भी शरीक हुईं।
विज्ञापन
3 of 9
फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे में हो रही युवी की शादी
लेकिन युवराज एक सिख परिवार से संबंध रखते है तो उन्होंने सिख धर्म के अनुसार चंडीगढ़ से 40 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ साहिब के गुरुद्वारा दफेड़ा साहिब में मॉडल हेजल कीच शादी की रश्में पूरी की थीं।
4 of 9
आखिर इस जोड़े को क्यों करनी पड़ी दो बार शादी?
2 दिसंबर को फिर युवराज दूसरी बार शादी के बंधन में बधें। युवराज और हेजल ने गोवा में हिंदू रस्मों-रिवाजों के मुताबिक शादी की।
विज्ञापन
5 of 9
आखिर इस जोड़े को क्यों करनी पड़ी दो बार शादी?
युवराज के करीबी दोस्त माने जाने वाले विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इस खास शादी में शामिल हुए। लेकिन विराट और रोहित अकेले नहीं बल्कि कपल के तौर पर शादी में पहुंचे।
विज्ञापन
6 of 9
आखिर इस जोड़े को क्यों करनी पड़ी दो बार शादी?
रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदे के साथ शादी में पहुंचे वहीं विराट के साथ एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा मौजूद थीं। इसके अलावा तेज गेंदबाज आशीष नेहरा और बॉलीवुड जगत की भी कई हस्तियां युवी की शादी की गवाह बनीं।
विज्ञापन
7 of 9
आखिर इस जोड़े को क्यों करनी पड़ी दो बार शादी?
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी भी इस नए जोड़े को बधाई देने के लिए गोवा पहुंचे।
8 of 9
आखिर इस जोड़े को क्यों करनी पड़ी दो बार शादी?
युवराज सिंह ने गोवा के मोरझिम में हेजल के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया। विवाह समारोह में युवराज के करीबी दोस्त और परिवार वालों ने ही हिस्सा लिया।
युवी ने अपनी शादी में गोल्डन कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा पहना। इसके ऊपर उन्होंने गोल्डन जैकेट पहनी हुई थी। युवराज और हेजल ने अग्नि को साक्षी मानते हुए सात फेरे लिए और फिर यादगार रहने वाली फोटो के लिए जमकर पोज दिए।