भाजपा की तेजतर्रार नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट के निधन की खबर मंगलवार को जैसे ही फैली, लोग हतप्रभ रह गए। सोनाली ने करीब 12 घंटे पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट को अपडेट किया था।
2016 में सोनाली के पति संजय फोगाट भी फार्म हाउस में मृत मिले थे। फतेहाबाद के भूत्थन खुर्द में ढाका परिवार की बेटी सोनाली 22 से 25 तक अपने पूर्व निर्धारित गोवा टूर पर थी। वे अपने टिकटॉक वीडियो से चर्चा में रहती थीं।