फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat: पति की मौत के बाद टूट गईं थीं सोनाली फोगाट... इस इंसान के सहारे उबरी थी गम से

Tue, 23 Aug 2022 03:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
Sonali Phogat - फोटो : file photo
फतेहाबाद के एक छोटे से गांव भूथन कलां की रहने वाली सोनाली फोगाट अपने बेबाक बयानों और सोशल मीडिया पर वीडियो से चर्चा में रहती थीं। उनकी शादी हिसार निवासी संजय फोगाट के साथ हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। 2016 में उनके पति संजय फोगाट फार्म हाउस में मृत मिले थे। उनकी मौत के बाद सोनाली बिखर गई थी। 

विज्ञापन

2 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : फाइल
बिग बॉस के दौरान सोनाली फोगाट अपने जीवन के उस समय के बारे में बताते हुए फूट फूट कर रोई थीं। उन्होंने बताया कि मैं एक रूढ़िवादी परिवार से संबंध रखती हूं, जहां महिलाओं को घर से बाहर नहीं जाने दिया जाता है। अपने पति के गुजर जाने के बाद मैं कई सालों तक बहुत रोई थी। मैं इतना रोई कि मेरी आंखों की रोशनी प्रभावित होने लगी थी। मैं कोई भी काम लगातार नहीं कर पाती थी। 



 
विज्ञापन

3 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : फाइल
सोनाली ने कहा कि पति हर काम में मेरा बहुत समर्थन करते थे। उनके पति ने अभिनय से लेकर राजनीति में सक्रिय होने तक उनकी काफी मदद की। पति की मौत के बाद वे बेहद हताश हो गई थी। 
 

4 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : फाइल
सोनाली ने बताया कि उस दुख भरे समय में उनकी सास ने उन्हें प्रोत्साहित किया और कहा कि वे राजनीति में सक्रिय रहें क्योंकि उनके पति भी यही चाहते थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : twitter
सोनाली फोगाट ने कहा था कि पति के गुजरने के बाद मुझे रात को सोए काफी समय हो गया था। अभी भी फार्म पर जाती हूं तो कमरे, बेड से उतरने का मन नहीं करता। अब मैं उनके सपने पूरे कर रही हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें