फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मां-बेटी जिंदा मुर्गा और देशी शराब लेकर पहुंची शमशान घाट

Tue, 10 Jan 2017 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
काला जादू
जब मां-बेटी एक जिंदा मुर्गा और देशी शराब लेकर शमशान घाट पहुंची थी तो लोगों ने देख लिया। वजह जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। देखिए तस्वीरें।
 
विज्ञापन

2 of 5
काला जादू - फोटो : अमर उजाला
मामला हरियाणा के सोनीपत का है। राई इलाके में जीटी रोड पर बीसवां मिल से आगे बढ़खालसा गांव के शमशान घाट में दो महिलाओं को तंत्र पूजा करते लोगों ने दबोचा। इसकी जानकारी तुरंत पंचायत और पुलिस को भी दी गई। महिलाएं खुद को पंजाब की रहने वाली बता रही हैं और फिलहाल सोनीपत व बीसवां मिल के बीच स्थित पॉश इलाके में आई हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
काला जादू - फोटो : अमर उजाला
राई ब्लॉक समिति के सदस्य वेदपाल शास्त्री ने बताया कि दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे उसने देखा कि दो महिलाएं श्मशान घाट के अंदर से बाहर आ रही हैं। उनकी गतिविधि संदिग्ध लगी। तुरंत उसने ऑटो में बैठने से पहले पूछा कि श्मशान घाट में क्या करने आई हैं। उन्होंने बताया कि पूजा करने गई थी। वहां पर देसी शराब की दो बोतल व मुर्गा चढ़ाया है। मामले की भनक पूरे गांव में फैल गई और लोग जमा हो गए।
 

4 of 5
काला जादू - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण तुरंत महिलाओं को शमशान घाट में ले जाया गया, जहां से वे देसी शराब की बोतल व मरा हुआ मुर्गा उठाकर लाई। इसके बाद मामले की सूचना राई थाने में दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को थाने में ले गई। बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया, क्योंकि ग्रामीणों की तरफ से लिखित में शिकायत नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शमशान घाट में काला जादू करने पहुंची मां बेटी ग्रामीणों ने दबोची - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद दोनों महिलाओं ने लिखित में माफी मांगी और कहा कि वो आगे ऐसा नहीं करेंगी। मां-बेटी ने पंचायत के सामने कबूल किया कि वे पहले भी तीन बार यहां तंत्र क्रिया कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि एक तांत्रिक ने बोला था कि यदि काली माता को खुश करना है तो श्मशान भूमि में मुर्गे के बलि और शराब की बोतल चढ़ा दो। ऐसा करने से घर में सुख शांति और दौलत बरसेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें