बाबा रहमत शाह कादरी के सालाना उत्सव के दौरान वडाली ब्रदर्स ने कव्वालियां सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
Pics: वडाली ब्रदर्स ने सुनाई कव्वालियां, खूब बजी तालियां
2 of 7
चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा में बाबा रहमत शाह कादरी के सालाना उत्सव के दौरान वडाली ब्रदर्स ने ऐसा रंग जमाया कि पूरा का पूरा डड्डूमाजरा उनको सुनने के लिए उमड़ पड़ा। इस सालाना जलसे का आयोजन सेवादार गुलाम मुन्ना शाह कादरी ने किया।
विज्ञापन
Pics: वडाली ब्रदर्स ने सुनाई कव्वालियां, खूब बजी तालियां
3 of 7
सालाना कव्वाली के दौरान यहां नई दिल्ली से जैनी सूफी, शौकत अली कौव्वाल ने भी अपनी कव्वाली सुनाई। इस मौके पर चंडीगढ़ नगर निगम की मेयर पूनम शर्मा और पूर्व मेयर सुभाष चावला भी पहुंचे।
Pics: वडाली ब्रदर्स ने सुनाई कव्वालियां, खूब बजी तालियां
4 of 7
डड्डूमाजरा में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान यहां पर पूरन चंद वडाली और प्यारे लाल वडाली अपनी मंडली के साथ पहुंचे। यहां पर जैसे ही वडाली ब्रदर्स पहुंचे तो संगीत प्रेमियों ने दस मिनट तक ताली बजाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने अपने अंदाज में कहा, ‘आज की बात फिर नहीं होगी... ये मुलाकात फिर नहीं होगी... ऐसे बादल तो फिर भी आएंगे, ऐसी बरसात फिर नहीं होगी..।’
विज्ञापन
Pics: वडाली ब्रदर्स ने सुनाई कव्वालियां, खूब बजी तालियां
5 of 7
कव्वाली के इस जश्न की शुरुआत में वडाली ब्रदर्स ने ईद हो गई...गाया। वडाली ब्रदर्स ने गायकी के साथ अपने अंदाज से लोगों को बहुत गुदगुदाया। पहले प्यारे लाल वडाली ने कहा, हम गाने नहीं हाजिरी भरने आए हैं..। जब गाने की समझ बढ़ती है, तो उम्र खत्म हो जाती है। अगर कोई गलती हो जाए तो माफ कर देना। आज ईद नहीं है, पर यह मौका एक जलसे का है। इसीलिए सबसे पहले हम गाएंगे ईद पर।
विज्ञापन
Pics: वडाली ब्रदर्स ने सुनाई कव्वालियां, खूब बजी तालियां
6 of 7
इसका इजहार उन्होंने किया ‘तुझे तकेया तो लगा मुझे ऐसे कि जैसे मेरी ईद हो गई...’गीत से किया। वडाली ब्रदर्स यहां करीब नौ बजे पहुंचे। लेकिन श्रोता यहां पर शाम आठ बजे से ही जमा होना शुरू हो गए थे।
Pics: वडाली ब्रदर्स ने सुनाई कव्वालियां, खूब बजी तालियां
7 of 7
चंडीगढ़ में इस समारोह के दौरान इतनी भीड़ इकट्ठी हो गई थी कि पैर रखने की जगह तक नहीं बची थी। इस मौके पर जैनी सूफी, शौकत कव्वाल ने अपने बेहतरीन कलाम सुनाए।