लड़का और लड़की ने होटल का कमरा बुक करवाया, लेकिन उसके बाद गांव वालों ने जो कुछ किया वो शर्मसार कर देने वाला है।
विज्ञापन
2 of 7
hotel
एक नज़र में ये घटना सबको हैरान कर देने वाली है। आखिर लड़का उउउ, लड़की के कमरा बुक करवाने पर गुस्सा गांव वालों को क्यों आ गया, वो भी तब जब न तो उनका लड़के से कोई तालुक्क था और न ही लड़की के साथ कोई रिश्ता।
विज्ञापन
3 of 7
karnal
करनाल के घरौंडा जीटी रोड पर स्थित रॉयल पंजाब होटल में एक युवक और युवती द्वारा कमरा बुक करवाने पर गुस्साए गांववालों ने होटल में जमकर उत्पात मचाया। गांववालों ने होटल कर्मचारियों से मारपीट की और पत्थरबाजी भी की। वहीं होटल के बाहर खड़ी लड़के की बाइक को आग लगा दी। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा और मामला शांत करवाया
4 of 7
hotel
शुक्रवार को जी.टी. रोड़ स्थित रॉयल पंजाब होटल में एक युवक-युवती को कुछ ग्रामीणों ने होटल में जाते देख लिया। इसके बाद युवकों ने मामले की सूचना ग्रामीणों को दे दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण होटल पहुंचें। काउंटर पर बैठी एक महिला कर्मचारी से युवक और युवती के बारे में पूछताछ की, होटल कर्मचारियों ने रूम बुकिंग की जानकारी देने से साफ मना कर दिया। जिसके बाद ग्रामीण भड़क गए और गुस्साए ग्रामीणों ने लाठी-डंडों के साथ होटल पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
5 of 7
hotel
ग्रामीणों ने होटल पर जमकर पथराव किया और फर्नीचर तोड़ दिया। ग्रामीणों का गुस्सा यही शांत नहीं हुआ। उन्होंने होटल के बाहर खड़ी लड़के की बाइक के साथ तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। होटल में तोड़फोड़ व हंगामे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचें और हल्के बल प्रयोग के साथ लोगों को होटल से बाहर खदेड़ा।
विज्ञापन
6 of 7
hotel
पुलिस ने फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का आरोप है कि शहर में चल रहे होटल बिना छानबीन के युवक युवतियों को कमरे किराए पर देते हैं। प्रशासन की मिलीभगत से होटलों में असामाजिक कार्य होते है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती।
होटल के कर्मचारियों ने ग्रामीणों पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। होटल की मैनेजर कोमल का कहना है कि उनके होटल में एक युवक-युवती आए थे। जिसके बाद कुछ ग्रामीण आए और उन्होंने युवक-युवती के बारे में पूछताछ करते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ भी की।