फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: डेरा सच्चा सौदा से गायब हुए पैसे यहां छुपा रखे हैं!

Sat, 10 Feb 2018 05:25 PM IST
भारत भूषण मित्तल/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा - फोटो : File Photo
आखिरकार पता चल ही गया कि राम रहीम के डेरे से 4 गाड़ियों में भरे पैसे गायब हुए थे, वो कहां छुपा कर रखे गए हैं। Exclusive रिपोर्ट...
विज्ञापन

2 of 7
Dera Sacha Sauda, Sirsa
डेरे से जुड़े खुफिया सूत्रों के मुताबिक जब पंचकूला की अदालत ने डेरामुखी राम रहीम को सजा सुनाई तो बठिंडा से संबंधित एक कांग्रेस नेता सीधा डेरे में आया। वहां करीब दो दिन रुकने के बाद डेरे में रखे सारे कैश को करीब चार वाहनों में भरकर अलग-अलग जगह ले जाया गया। 
विज्ञापन

3 of 7
Dera Sacha Sauda, Sirsa - फोटो : File Photo
सूत्रों का कहना है कि उस कांग्रेस नेता ने यह कैश अपने किसी जानने वाले तीसरे शख्स के पास सेफ रखा हुआ है। दो हिस्सों में रखे इस कैश की बठिंडा और चंडीगढ़ में वह शख्स ही निगरानी कर रहा है। यह भी जानकारी मिली है कि डेरामुखी को जेल मेें छोड़ने के बाद डेरामुखी की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत उसी कांग्रेस नेता के साथ डेरे में आई थी।

4 of 7
डेरा सच्चा सौदा सिरसा, गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां
हनीप्रीत यहां एक दिन रुकी और दूसरे दिन वह जरूरी कागजात व नकदी भरकर बठिंडा से संबंधित एक शख्स के साथ सबसे पहले डेरामुखी के गांव गुरुसरमोडिया में गई थी। वहां से उसने कुछ और नगदी खुद ली। उसके बाद वह कांग्रेस नेता के इशारे पर बठिंडा के दो विभिन्न गांव में कुछ दिनों तक रही।
विज्ञापन

5 of 7
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा - फोटो : File Photo
जब उसे अपनी गिरफ्तारी का डर सताने लगा तो वह बठिंडा से निकल गई। हरियाणा पुलिस की जो एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है, उसने उक्त कांग्रेसी नेता को जांच में शामिल करने की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता से हनीप्रीत के बारे में भी पंचकूला पुलिस ने पूछताछ की थी। हालांकि पुलिस ने पूछताछ के बारे में मीडिया को ज्यादा कुछ नहीं बताया था। 
विज्ञापन

6 of 7
Dera Sacha Sauda, Sirsa
एक बड़े नेता की शरण में कांग्रेस नेता 
डेरा प्रकरण से खुद को बाहर निकालने में जुटा कांग्रेस नेता अब मदद के लिए एक बड़े नेता की शरण में पहुंच चुका है। सूत्रों का दावा है कि पंचायत विभाग के एक अधिकारी ने दोनों नेताओं की कई बार चंडीगढ़ में बैठकें करवाई हैं। उसने कांग्रेस नेता को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Dera Sacha Sauda, Sirsa
हाईकोर्ट ने भी एसआईटी को फटकार लगाई है
छह फरवरी को जब अदालत में पेशी थी तो हाईकोर्ट ने साफ तौर पर कहा था कि डेरे से गायब कैश के मामले में एसआईटी अदालत को गुमराह न करे। अगली पेशी पर गायब हुए कैश के संबंध में पूरी रिपोर्ट अदालत में पेश की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें