वैलेंटाइन डे के मौके पर हम आपको बता रहे हैं, कि कैसे अनुपम खेर ने किरण खेर के सामने अपने इश्क का इजहार किया था। इनकी रोमांटिक लव स्टोरी आपका दिल महका देगी।
विज्ञापन
2 of 8
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में अनुपम खेर
किरण और अनुपम खेर की मुलाकात चंढीगढ़ में हुई थी जहां दोनों एक थियेटर का हिस्सा था। दोनों तब पक्के दोस्त हुआ करते थे लेकिन ये रिश्ता तब मोहब्बत के आस-पास भी नहीं भटकता था। किरण और अनुपम के बीच इतनी पक्की दोस्ती थी कि उनके दरमियां ऐसा कुछ नहीं था, जो दोनों नहीं जानते थे। उस समय दोनों को क्या मालूम था कि ये दोस्ती एक दिन प्यार में बदल जाएगी।
विज्ञापन
3 of 8
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में अनुपम खेर
साल 1980 में किरण फिल्मों में काम की तलाश के लिए मुंबई आ गईं। तब किरण को गौतम बेरी से प्यार हो गया जो कि पेशे से बिजनेस मैन थे। दोनों ने शादी कर ली और कुछ सालों बाद किरण ने बेटे सिकंदर को जन्म दिया। गौतम से किरण ने लव मैरिज की थी लेकिन वो इस रिश्ते से खुश नहीं थीं। कुछ था जो उन्हें अच्छा नहीं लग रहा था और वो इस रिश्ते से निकलना चाहती थीं।
4 of 8
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में अनुपम खेर
वहीं अनुपम खेर भी अपनी शादी में खुश नहीं थे। ये तब की बात है जब अनुपम और किरण दोनों ही एक दूसरे के सिर्फ दोस्त हुआ करते थे। किरण और अनुपम दोनों अपनी-अपनी शादियों में जूझते हुए थियेटर करते रहे। दोनों कोलकाता में एक प्ले करने गए थे जब उन्हें पहली बार प्यार का एहसास हुआ।
विज्ञापन
5 of 8
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में अनुपम खेर
किरण खेर ने इस किस्से को लेकर कहा था, 'अनुपम तब कुछ अलग लग रहे थे। उन्होंने किसी किसी फिल्म के लिए सिर मुंडवाया हुआ था। वो मेरे कमरे से जब लौटने लगा तो उसने मुझे देखा। उस पल में कुछ खास था दो हम दोनों ने महसूस किया था।' अनुपम ने ही किरण से पहल अपने दिल की बात कही। एक दिन अनुपम किरण के घर आए और बोले कि वो उनसे बात करना चाहते हैं।
विज्ञापन
6 of 8
anupam kher
जब किरण ने दरवाजा खोला तो अनुपम ने कहा, 'मुझे लगता है मैं तुमसे प्यार करने लगा हूं।' बस फिर क्या... किरण को भी महसूस हुआ कि इतने सालों की इस दोस्ती में कहीं न कहीं प्यार था। किरण ने तब अपने पति को और अनुपम ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। इसके बाद दोनों ने 1985 में शादी कर ली। अनुपम ने किरण की पहली शादी से हुए बच्चे सिकंदर को अपना नाम दिया।
विज्ञापन
7 of 8
Anupam kher
काफी कम लोग ये जानते हैं कि सिकंदर अनुपम के बेटे नहीं हैं। किरण और अनुपम की अपनी कोई औलाद नहीं है। किरण खेर खुद बताती हैं कि कॉलेज के दिनों में अनुपम खेर कॉलेज ग्रुप के ओपनिंग बैट्समैन हुआ करते थे और एक साथ कई लड़कियों के साथ फ्लर्ट किया करते थे। कॉलेज के दिनों में लड़कियां अनुपम की दीवानी हुआ करती थीं।
अनुपम की हंसी लड़कियों को बहुत पसंद थी, उसकी वजह से ही उन पर कई लड़कियां फिदा थीं, जो बाद में उनसे फंस भी गईं और उसने हंसा-हंसा के मुझे भी फंसा लिया। पहले हम दोस्त बने और जब तक हम दोस्ती को समझ पाते, हम प्यार में पड़ गए।'