मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार रात हाईवोल्टेज आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।
विज्ञापन
2 of 9
राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जीत का जश्न मनाते हुए।
- फोटो : करुण शर्मा
वैभव ने मात्र 29 गेंदों पर 97 रन की तूफानी पारी खेलकर स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों को रोमांच से भर दिया। उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
3 of 9
मैच देखने पहुंचे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग
- फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी के बावजूद मैच को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शाम पांच बजे से ही क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ स्टेडियम पहुंचने लगी थी। स्टेडियम के बाहर राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी पहने युवा, बच्चे और परिवार अपनी-अपनी टीम का समर्थन करते नजर आए।
4 of 9
दर्शकों में दिखा उत्साह
- फोटो : अमर उजाला
हाथों में पोस्टर, झंडे और खिलाड़ियों के कटआउट लिए फैंस लगातार नारेबाजी करते रहे। पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की। शुरुआत से ही वैभव आक्रामक अंदाज में नजर आए।
विज्ञापन
5 of 9
दर्शकों में दिखा उत्साह
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने सनराइजर्स के गेंदबाजों पर ऐसा हमला बोला कि मैदान के चारों तरफ चौकों-छक्कों की बरसात हो गई। वैभव ने अपनी पारी में 5 चौके और 12 लंबे छक्के लगाए। उन्होंने केवल 16 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर मुल्लांपुर स्टेडियम में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम था, जिन्होंने पंजाब के खिलाफ 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।
विज्ञापन
6 of 9
खचाखच भरा स्टेडियम
- फोटो : अमर उजाला
वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। गेल ने आईपीएल के एक सीजन में 59 छक्के लगाए थे जबकि वैभव इस सीजन में 65 छक्के पूरे कर चुके हैं। हालांकि वह आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने से केवल तीन रन पीछे रह गए। आईपीएल का सबसे तेज शतक अब भी गेल के नाम दर्ज है जिन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों पर शतक लगाया था।
विज्ञापन
7 of 9
दर्शकों में दिखा उत्साह
- फोटो : अमर उजाला
वैभव के आउट होने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने भी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने रिवर्स शॉट और कूप शॉट सहित कई आकर्षक शॉट लगाए और मात्र 21 गेंदों पर 50 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। यशस्वी जायसवाल ने 29 जबकि कप्तान रियान पराग ने 26 रन का योगदान दिया। 244 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही।
8 of 9
दर्शकों में दिखा उत्साह
- फोटो : अमर उजाला
पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। इसके बाद इशान किशन ने कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन वह 31 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे ओवर में एस रविचंद्रन सिर्फ एक रन बना सके जबकि ट्रेविस हेड 17 रन पर पवेलियन लौट गए। राजस्थान के गेंदबाजों ने मात्र 4.4 ओवर में चार विकेट झटककर हैदराबाद की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
इस हाईवोल्टेज मुकाबले को देखने के लिए राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और कोटा सहित कई शहरों से बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक मुल्लांपुर पहुंचे थे। होटल और आसपास के इलाकों में भी देर रात तक रौनक बनी रही। फैंस ने वैभव सूर्यवंशी की पारी को आईपीएल की सबसे यादगार पारियों में शामिल बताते हुए कहा कि यह युवा बल्लेबाज जल्द भारतीय सीनियर टीम में जगह बना सकता है।