ये भी हैं अहम
यूपीएससी टॉपर प्रदीप सिंह कहते हैं कि हर परीक्षा की तैयारी में परिवार, दोस्त, और शिक्षक काफी अहम होते हैं। वह आपको हर तरह से प्रोत्सहित करते हैं। इससे काफी बड़ा फर्क पड़ता है। प्रदीप कहते हैं कि उन्हें तैयारी के दौरान परिवार, दोस्त और शिक्षकों का काफी सहयोग मिला। इन सबका परिणाम है कि वह आज यूपीएससी टॉपर बने हैं। प्रदीप का मानना है कि परिवार का सहयोग आपको कैसा मिल रहा है, यह चीज तैयारी के दौरान मानसिक तौर पर काफी अहम होती है।