आईएएस बनने के लिए युवाओं को इस यूपीएससी टॉपर का फंडा अपनाना चाहिए। यह एक ऐसा फॉर्मूला है, जिसे अपना लेंगे तो सफलता कदम जरूर चूमेगी।
विज्ञापन
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
हम बात कर रहे हैं यूपीएससी 2019 पास करके 127वां रैंक हासिल करने वाले लुधियाना निवासी राघव जैन की। राघव इस रैंक को हासिल करने का श्रेय अपने मन की इच्छा और स्मार्ट वर्क को देते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
राघव कहते हैं कि मेहनत के दम पर हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। वह हर दिन आठ से दस घंटे पढ़ाई करते हैं। परीक्षा के दिनों में 12 घंटे पढ़ाई की है। सिविल सर्विसेज के लिए कोई भी पूरी तैयार नहीं कर पाता, इसलिए योजना के साथ पढ़ाई करनी होती है।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
राघव ने बताया कि उन्होंने वैकल्पिक विषय के तौर पर मैनेजमेंट को रखा था, क्योंकि यह उनका पसंदीदा है। इसलिए हर किसी को पसंदीदा विषय जरूर चुनना चाहिए। परीक्षा की तैयार के लिए स्मार्ट वर्क सबसे जरूरी होता है। इससे पहले भी वह दो बार परीक्षा दे चुके थे।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
राघव जैन ने बताया कि उनके पिता पवन कुमार एक कारोबारी हैं। उनकी खुद की ज्वेलरी शॉप है। मां रेनू गुप्ता गृहिणी हैं। बचपन से उन्हें भी पढ़ने का शौक रहा है। हालांकि हर पिता का सपना होता है कि आगे चलकर उनका बेटा उनके कारोबार को संभाले, लेकिन उनका मन लोक सेवा में जाने का था।
राघव जैन का कहना है कि उन्हें पढ़ाना अच्छा लगता है। वह चाहते हैं कि उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में काम करने को मिले। वह सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने का बेहतर काम कर सकते हैं। उन्हें उम्मीद भी है कि उन्हें इसी क्षेत्र में काम करने को मिलेगा।