उत्तरप्रदेश के राज्यपाल राम नायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेक कर गुरु का आशीर्वाद लिया। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन
देखिए, यूपी गर्वनर और शरद पवार का 'गोल्डन' दौरा
2 of 6
हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे उत्तरप्रदेश के राज्यपाल राम नायक ने विश्वास दिलाया है कि वह जल्दी ही श्री हरिमंदिर साहिब के श्रद्धालुओं के लिए तैयार किए जाने वाले लंगर को बनाने के लिए काम आने वाले सिलेंडर सब्सिडी रेट पर उपलब्ध करवाएंगे। वह जल्दी ही केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से इस संदर्भ में बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
देखिए, यूपी गर्वनर और शरद पवार का 'गोल्डन' दौरा
3 of 6
इससे पूर्व राम नायक ने पवित्र परिक्रमा के दर्शन किए। मुख्य भवन में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे नतमस्तक होकर अरदास की। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उन्हें श्री हरिमंदिर साहिब का चित्र व सिरोपा देकर सम्मानित किया। राम नायक श्री गुरु रामदास लंगर हाल में भी गए, जहां उन्होंने पंगत में बैठकर लंगर छका।
देखिए, यूपी गर्वनर और शरद पवार का 'गोल्डन' दौरा
4 of 6
श्री गुरु रामदास जी लंगर हाल में लाखों लोगों का लंगर प्रतिदिन तैयार होता है। देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालु लंगर छकते हैं। वर्ष 2000 में जब वह केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री थे, तब उन्होंने श्रीहरिमंदिर लंगर के लिए 300 सिलेंडर सब्सिडी वाले उपलब्ध करवाए थे।
विज्ञापन
देखिए, यूपी गर्वनर और शरद पवार का 'गोल्डन' दौरा
5 of 6
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेक कर गुरु का आशीर्वाद लिया। श्री हरिमंदिर साहिब के सूचना केंद्र के अधिकारी गुरबचन सिंह ने उन्हें श्री दरबार साहिब की तस्वीर, सिरोपा व धार्मिक किताबें देकर सम्मानित किया।
मीडिया के साथ बातचीत करते हुए पवार ने कहा कि वह गुरदासपुर में 88वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में भाग लेने आए हैं। उनके दिल में इच्छा थी कि वह श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकें। श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेक कर उन्हें आध्यात्मिकता की अनुभूति हुई है।