आपने बहुत शादियां देखी होंगी, लेकिन ऐसी अनोखी मैरिज नहीं। रामलीला में ही रियल शादी हो गई, 'सीता' बन लड़की ने 'राम' को जयमाला पहना दी और हमसफर बना लिया।
विज्ञापन
2 of 7
रामलीला में हुई अनोखी शादी
यह अनोखी शादी हरियाणा के सिरसा में देखने को मिली। श्री रामा क्लब चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित रामलीला में ऋषभ गाबा और सिल्की खट्टर ने शादी रचा ली। ऋषभ रामलीला में राम का किरदार निभाते हैं और सिल्की सीता का।
विज्ञापन
3 of 7
रामलीला में हुई अनोखी शादी
राम और सीता के स्वयंवर मंचन के दौरान ही दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और शादी के बंधन में बंध गए। मंच पर ही सात फेरे लिया गए, वहीं इस अनोखे विवाह के साक्षी बने रामलीला देखने आए लोग।
4 of 7
रामलीला में हुई अनोखी शादी
अपना किरदार निभाते हुए ऋषभ ने पहले धनुष तोड़ा और फिर सीता को जयमाला पहना दी। यह देखते ही पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। फिर मंच से दोनों के विवाह का ऐलान हुआ तो इसका लोगों ने तालियों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
5 of 7
रामलीला में हुई अनोखी शादी
इस दौना दोनों कलाकारों के परिवार, रिश्तेदार व पूरा शहर मौजूद था। ऋषभ गाबा के पिता गुलशन गाबा 50 सालों से रामलीला क्लब से जुड़े हुए हैं और 25 साल से महासचिव हैं।
विज्ञापन
6 of 7
रामलीला में हुई अनोखी शादी
रामलीला के बाद ऋषभ गाबा ने कहा कि भगवान राम का आशीर्वाद है और मैं बहुत खुश हूं। मेरे पिता की इच्छा थी कि मेरी शादी राम के रूप में ही हो। ऋषभ गाबा बीकॉम व म्यूजिक में डिप्लोमा धारक हैं और स्कूल में संगीत टीचर है।
वहीं सीता के रूप में शादी करने वाली सिल्की का कहना है कि अजीब सी खुशी है। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि स्वयंवर के जरिए मेरी शादी होगी। गर्व है कि उन्हें पति के रूप में राम मिले हैं।