हरियाणा के कैथल में एक अनोखी शादी देखने को मिली। सात फेरों के बाद दुल्हा और दुल्हन उठे और अपने हाथ से पौधे लगाए। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
अनोखी शादी! काश सभी ऐसा करें, जैसे इस नवदंपति ने किया
2 of 5
बिजली निगम में लाइनमैन गांव सौंगरी निवासी सुरजीत मान का विवाह गांव सिरटा निवासी कर्मजीत के साथ सोमवार को सीवन के पास लग्न पैलेस में हुआ। सुरजीत बिजली निगम में लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। नवदंपति ने पैलेस के निकट पौधारोपण किया।
विज्ञापन
अनोखी शादी! काश सभी ऐसा करें, जैसे इस नवदंपति ने किया
3 of 5
दूल्हे सुरजीत मान ने बताया कि उसने शुरू से ही सोच रखा था कि विवाह के समय पौधा लगाएगा ताकि विवाह में शामिल होने वाले सभी दोस्तों, रिश्तेदारों व मेहमानों को इसके महत्व की जानकारी मिले तथा सभी पौधारोपण के लिए प्रेरित हों। इस कार्य के लिए त्रिवेणी फाउंडेशन ने सहयोग किया।
अनोखी शादी! काश सभी ऐसा करें, जैसे इस नवदंपति ने किया
4 of 5
बीए पास दुल्हन कर्मजीत भी पौधारोपण से काफी उत्साहित दिखीं। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस तरह का प्रयास करना चाहिए। त्रिवेणी फाउंडेशन के सचिव प्रदीप कुमार व बलजीत कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ से त्रिवेणी फाउंडेशन चलाया जा रहा है। इसका मुख्य मकसद पर्यावरण संरक्षण है जिसमें त्रिवेणी का पौधा लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाता है।
अनोखी शादी! काश सभी ऐसा करें, जैसे इस नवदंपति ने किया
5 of 5
पैलेस में भी त्रिवेणी पौधा लगाया गया जिसमें पीपल, बरगद व नीम का पेड़ शामिल है। त्रिवेणी फाउंडेशन के सचिव प्रदीप कुमार व बलजीत कुमार ने बताया कि पर्यावरण के प्रदूषित होने के कारण परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। इसीलिए हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।