फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमियों संग भागने को दो लड़कियों ने रची ऐसी साजिश, आप कहेंगे- शर्म आनी चाहिए

Mon, 17 Jul 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
girls run away with boy friends
प्यार परवान चढ़ा और दो लड़कियों ने प्रेमियों संग भागने की ठान ली। इसके लिए उन्होंने वो खौफनाक साजिश रची, जानकर हर कोई कहता है- शर्म आनी चाहिए।

 
विज्ञापन

2 of 7
girls run away with boy friends
मामला पंजाब के गुरदासपुर का है। गुरदासपुर-श्री हरगोबिंदपुर सड़क पर सठियाली नहर पर सेल्फी लेते हुए दो लड़कियों के नहर में बह जाने की घटना झूठी निकली। इसकी पुष्टि खुद गुरदासपुर के एसएसपी भूपिंदर सिंह विर्क ने की। उन्होंने बताया कि सुबह सूचना मिली कि सठियाली के पास सुबह तीन लड़कियां सैर कर रही थीं। इनमें से सेल्फी लेते समय दो नहर में डूब गईं।
विज्ञापन

3 of 7
girls run away with boy friends
लड़कियों की सहेली ने भी शाम तक यही बताया कि वह लगभग 5 बजे अपनी बहन और सहेली के साथ नहर किनारे सुबह की सैर कर रही थीं। इसी दौरान उसकी बहन को सेल्फी लेने की सूझी। जैसे ही वह सेल्फी लेने लगी तो उसका पैर फिसल गया औैर वह नहर में गिर गई। उसे बचाने की कोशिश में सहेली भी नहर में गिर गई। इनमें एक बीए प्रथम वर्ष व दूसरी 12वीं की छात्रा थी।

4 of 7
girls run away with boy friends
घटना का पता चलते ही घर में कोहराम मच गया था। सूचना मिलने पर काहनुवान पुलिस स्टेशन के इंचार्ज हरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे तथा लड़कियों की तलाश शुरू कर दी। तहसीलदार गुरदासपुर नवतेज सिंह सोढ़ी तथा नायब तहसीलदार गुरविन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। लड़कियों की तलाश के लिए सेना की 19 जाट सिख रेजिमेंट के जवान सहित गोताखोरों को लगा दिया।
विज्ञापन

5 of 7
girls run away with boy friends
एसएसपी ने बताया कि जब दोनों का कुछ सुराग नहीं मिला तो तीसरी लड़की से पूछताछ की। सख्ती से पूछने पर उसने खुलासा कर दिया कि यह सारा ड्रामा भागने के मकसद से रचा गया था। दोनों लड़कियां किसी से प्यार करती थीं। इसके चलते उन्होंने यह प्लान बनाया और भाग गई। जाते जाते मुझे कसम दिलाते हुए कह गईं कि परिवार वालों को कह देना कि हम डूब गई हैं।
विज्ञापन

6 of 7
girls run away with boy friends - फोटो : SELF
एसएसपी भूपिंदर सिंह विर्क और काहनूवान थाना प्रभारी हरजीत सिंह का कहना है कि अभी तक पुलिस इस केस का पूरा सच सामने नहीं ला सकी है। हालांकि पुलिस का दावा है कि लड़की अब भी बार-बार अपने बयान बदल रही है, लेकिन लड़कियों की बहन से इसलिए सख्ती के साथ पूछताछ नहीं कर पा रही है, क्योंकि वह अभी नाबालिग है। वहीं बार-बार बयान बदलने पर पुलिस कानूनी राय के मुताबिक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
girls run away with boy friends
एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार को लापता दोनों युवतियों की तीसरी बहन भी उनके साथ नहर तक गई थी। दोनों के लापता होने के बाद उसने पुलिस को अपनी बहनों के प्रेम प्रसंग की बात भी बताई थी, लेकिन अब वह इससे इंकार कर रही है। उसका कहना है कि दोनों बहनें बेहद महत्वाकांक्षी थीं और जीवन में खुद के प्रयास से अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती थीं। इसी मकसद से उन्होंने घर छोड़ा। यह बात भी पुलिस के गले नहीं उतर रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें