चंडीगढ़ के एक शख्स को नोट जमा और दान करने का ऐसा अजीब शौक है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। यकीन न आए तो देखिए तस्वीरें। -रिपोर्ट/नीरज कुमार
विज्ञापन
OMG: बचित्तर सिंह को विचित्र शौक, चौंका देगा
2 of 6
ये शख्स है चंडीगढ़ में रंजीत मोटर्स के मालिक बचित्तर सिंह। ये पिछले 8 साल से 13 नंबर के नोट देखते हुए उन्हें जमा कर लेते हैं और नेक काम में दान कर देते हैं।
विज्ञापन
OMG: बचित्तर सिंह को विचित्र शौक, चौंका देगा
3 of 6
इसके पीछे का राज बताते हुए बचित्तर सिंह कहते हैं कि 'तेरह नंबर का नोट तेरा, यानि परमात्मा के नाम'। गुरुद्वारा में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम या नगर कीर्तन के स्वागत में वही राशि खर्च की जाती है।
OMG: बचित्तर सिंह को विचित्र शौक, चौंका देगा
4 of 6
बचित्तर सिंह ने 13 नंबर के कई नोट जमा कर रखे हैं। इनकी कलेक्शन में 10 रुपये के नोट से लेकर एक हजार रुपये तक के नोट शामिल हैं। इस कार्य में उनकी पत्नी अमरजोत कौर राखी का भी काफी योगदान है।
विज्ञापन
OMG: बचित्तर सिंह को विचित्र शौक, चौंका देगा
5 of 6
रंजीत मोटर्स में गाडिय़ों का काम कराने आने वाले लोग जब वहां पैसे देते हैं तो बचित्तर सिंह की नजर नोटों के नंबर पर होती है। यदि नोटों में 13 नंबर दिख गया तो वे अलग रख देते हैं।
बचित्तर सिंह ने बताया कि उनके दादा सनातनी थे। दादी बलवंत कौर सिख परिवार से थी। दादी की प्रेरणा से मेरे पिता सिख बने। उनके पिता भी ऐसा ही करते थे। रब की कृपा से इस काम से उन्हें खूब बरकत मिली है।