फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गुरुद्वारे में न गोलक है, न लंगर बनता है फिर भी कोई भूखा नहीं रहता

Sat, 13 May 2017 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
गुरुद्वारा नानकसर
एक गुरुद्वारा ऐसा भी है, जहां पर न तो लंगर बनता है और न ही गोलक है। फिर भी यहां कोई भूखा नहीं रहता। पढ़िए इस खास गुरुद्वारे की रोचक कहानी...
विज्ञापन

2 of 9
Gurudwara Sri Nanaksar (Sec 28 B) Chandigarh
हम बात कर रहे हैं चंडीगढ़ के सेक्टर-28 स्थित गुरुद्वारा नानकसर की। यहां पर न तो लंगर बनता है और न ही गोलक है। दरअसल, गुरुद्वारे में संगत अपने घर से बना लंगर लेकर आती है। यहां देशी घी के परांठे, मक्खन, कई प्रकार की सब्जियां और दाल, मिठाइयां और फल संगत के लिए रहता है।
विज्ञापन

3 of 9
Gurudwara Sri Nanaksar (Sec 28 B) Chandigarh
संगत के लंगर छकने के बाद जो बच जाता है उसे सेक्टर-16 और 32 के अस्पताल के अलावा पीजीआई में भेज दिया जाता है, ताकि वहां पर भी लोग प्रसाद ग्रहण कर सकें। यह सिलसिला वर्षों से चला आ रहा है।

4 of 9
Gurudwara Sri Nanaksar (Sec 28 B) Chandigarh
दांतों का फ्री इलाज होता है यहां पर
गुरुद्वारा नानकसर का निर्माण दिवाली के दिन हुआ था। चंडीगढ़ स्थित नानकसर गुरुद्वारे के प्रमुख बाबा गुरदेव सिंह बताते हैं कि 50 वर्ष से भी अधिक इस गुरुद्वारे के निर्माण को हो गए हैं। पौने दो एकड़ क्षेत्र में फैले इस गुरुद्वारे में लाइब्रेरी भी है और यहां दातों का फ्री इलाज होता है। 
विज्ञापन

5 of 9
Gurudwara Sri Nanaksar (Sec 28 B) Chandigarh
यहां एक लैब भी है। हर वर्ष मार्च में वार्षिक उत्सव होता है। यह वार्षिकोत्सव सात दिनों का होता है। बड़ी संख्या में देश-विदेश से संगत इसमें शामिल होने आती है। इस दौरान एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होता है।
विज्ञापन

6 of 9
Gurudwara Sri Nanaksar (Sec 28 B) Chandigarh
लुधियाना के पास है हेडक्वार्टर
गोलक के लिए झगड़ा न हो, इसलिए यहां पर गोलक नहीं है। यहां मांगने का काम नहीं है, जिसे सेवा करनी हो वह आए। इसका हेडक्वार्टर नानकसर कलेरां है, जो लुधियाना के पास है। वर्ष में दो वार अमृतपान कराया जाता है।
विज्ञापन

7 of 9
Gurudwara Sri Nanaksar (Sec 28 B) Chandigarh
गुरुद्वारा नानकसर में 30 से 35 लोग, जिसमें रागी पाठी और सेवादार हैं। चंडीगढ़ हरियाणा, देहरादून के अलावा विदेश जिसमें अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड में एक सौ से भी अधिक नानकसर गुरुद्वारे हैं।

8 of 9
Gurudwara Sri Nanaksar (Sec 28 B) Chandigarh
लंगर लगाने के लिए दो महीने का लंबा इंतजार
बाबा गुरदेव सिंह का कहना है कि संगत सेवा के लिए अपनी बारी का इंतजार करती है। गुरुद्वारे में तीनों वक्त लंगर लगता है। लोग अपने घरों से लंगर बनाकर लाते हैं। किसी को लंगर लगाना हो तो उन्हें कम से कम दो महीने का इंतजार करना होता है। 
विज्ञापन

9 of 9
Gurudwara Sri Nanaksar (Sec 28 B) Chandigarh
किसी ने सुबह तो किसी ने दोपहर का तो कोई रात के लंगर की सेवा करता है। हर वक्त अखंड पाठ चलता रहता है। सुबह सात बजे से नौ बजे तक और शाम पांच से रात नौ बजे तक कीर्तन का हर दिन आयोजन होता है। हर महीने अमावस्या के दिन दीवान लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें