फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से पहले 'उड़ता पंजाब' की कहानी लीक, आखिर क्या था विवाद?

Thu, 09 Jun 2016 11:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
उड़ता पंजाब मूवी के नाम पर विवाद और कहानी लीक - फोटो : डेमो फोटो
मुंबई हाईकोर्ट ने भले ही बहुचर्चित फिल्म 'उड़ता पंजाब' को ए सर्टिफकेट के साथ रिलीज करने की अनुमति दे दी है, लेकिन खास बात तो ये हैं कि फिल्म पर विवाद क्यों था। फिल्म की कहानी भी रिलीज से पहले लीक हो गई है। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन

2 of 7
उड़ता पंजाब मूवी के नाम पर विवाद और कहानी लीक - फोटो : डेमो फोटो
पंजाब में नशे जैसे मुद्दे पर बनी फिल्म पर पहली आपत्ति इसके नाम को लेकर है, जिसमें पंजाब शब्द जोड़ा गया है। सेंसर बोर्ड ने ये कहते हुए फिल्म की रिलीज पर बैन लगाया है कि इस फिल्म से पंजाब की इमेज को नुकसान पहुंच सकता है। फिल्म से पंजाब, पॉलिटिक्स और इलेक्शन हटाना ही होगा। फिल्म को लेकर पंजाब में सियासत भी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री बादल के अलावा, कैप्टन अमरिंदर सिंह और आम आदमी पार्टी के बयान सामने आए हैं।
विज्ञापन

3 of 7
उड़ता पंजाब मूवी के नाम पर विवाद और कहानी लीक - फोटो : डेमो फोटो
फिल्म 'उड़ता पंजाब' की कहानी पर बात की जाए तो फिल्म ड्रग्स पर बेसड है। क्लाइमेक्स में एक लोकल नेता चुनाव जीतने के लिए अपने घोषणापत्र के साथ ड्रग्स के पैकेट बांटता है। ड्रग्स को किस तरह दो-तीन प्रोडक्ट्स के साथ मिलाकर बनाते हैं और फैक्ट्री में यह कैसे बनती है, इसकी पूरी डिटेल फिल्म में है। यह भी बताया गया है कि किस तरह से फैक्ट्री ऑपरेट हो रही है। फिल्म में शाहिद कपूर ड्रग एडिक्ट पॉप सिंगर बने हैं और अपने गानों में ड्रग्स के बारे में बताते हैं।

4 of 7
उड़ता पंजाब मूवी के नाम पर विवाद और कहानी लीक - फोटो : डेमो फोटो
शाहिद कहते हैं कि सभी को ड्रग्स लेनी चाहिए। फिल्म में आलिया भट्ट भी ड्रग एडिक्ट के कैरेक्टर में हैं। दिलजीत दोसांझ पुलिस अफसर के रोल में हैं। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। आशंका जताई जा रही है कि चुनावों के नतीजों पर इन फिल्म का असर हो सकता है। बता दें कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की रिवाइजिंग कमेटी ने इस फिल्म से 89 सीन हटाने को कहा है। फिल्ममेकर्स विवाद से खफा हैं। फिल्म 17 जून को रिलीज होनी है।
विज्ञापन

5 of 7
उड़ता पंजाब मूवी के नाम पर विवाद और कहानी लीक - फोटो : डेमो फोटो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि बोर्ड की किसी भी कार्रवाई पर राज्य सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। पंजाब सरकार ने अपनी भूमिका होने से इनकार किया है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सेंसर बोर्ड के फैसले की निंदा की है। वहीं पंजाब भाजपा के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री विजय सांपला सेंसर बोर्ड के समर्थन में उतर आए हैं। आप ने भी केंद्र और पंजाब सरकार पर अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

6 of 7
उड़ता पंजाब मूवी के नाम पर विवाद और कहानी लीक - फोटो : डेमो फोटो
ड्रग्स के फंदे में फंस रहे पंजाब के युवाओं की समस्या पर फिल्म बनाई गई है। इसे लेकर सियासी विवाद भी खड़ा हो गया है। कश्यप ने राजनीतिक पार्टियों को सेंसर बोर्ड विवाद में दखलंदाजी करने से दूर रहने के लिए भी कहा है। महेश भट्ट, करण जौहर, राम गोपाल वर्मा और मुकेश भट्ट जैसे बॉलीवुड के कई फिल्मकार कश्यप के समर्थन में सामने आ गए हैं। वहीं अनुराग कश्यप ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और दूसरी पार्टियों से इस मामले से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
उड़ता पंजाब मूवी के नाम पर विवाद और कहानी लीक - फोटो : डेमो फोटो
कश्यप के मुताबिक उनकी लड़ाई सेंसर बोर्ड के खिलाफ नहीं है बल्कि एक तानाशाह आदमी के खिलाफ है। जो कुर्सी पर बैठ कुलीन की तरह व्यवहार कर रहा है। फिल्म में शाहिद कपूर, अलिया भट्ट और करीना कपूर ने काम किया है। वहीं पंजाब के पयर्टन और संस्कृति मंत्री सोहन सिंह थंडल ने कहा कि पंजाब को बदनाम करने वाली हर फिल्म का विरोध होना चाहिए। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि फिल्म को सेंसर करना समस्या का समाधान नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें