फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बार किस्मत नहीं देती साथ...दो माह पहले मौत के मुहाने से लौटा, अब ठीक वैसे ही 'साथी' संग गई जान

Fri, 25 Dec 2020 11:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किस्मत हर बार आपका साथ नहीं देती है। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के जाखल में हुए हादसे में एक मजदूर के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। दो महीने पहले मिट्टी ढहने से मजदूर दब गया था। समय रहते साथी मजदूरों ने उसे बाहर निकाल लिया और उसकी जान बच गई। लेकिन इस बार किस्मत ने साथ नहीं दिया। दोबारा ठीक वैसे ही हादसे में मजदूर की साथी संग मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
घायल मजदूर को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा के जाखल मंडी स्थित नई बस्ती के वार्ड नंबर 9 व 10 में सीवरेज निर्माण कार्य के चलते मिट्टी का तोंदा गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। मिट्टी में दबे दोनों मजदूरों को निकालने के लिए वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों ने करीब 20 मिनट तक प्रयास किए। उन्हें निकालने के लिए जेसीबी की भी मदद ली गई। बाहर निकालते ही दोनों को जाखल स्थित सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद टोहाना रेफर कर दिया। वहां पहुंचने से पहले ही दूसरे मजदूर ने भी दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- कौन थे पंडित गोलकनाथ, जिनके नाम पर बना पंजाब का सबसे पुराना चर्च, रोचक है इतिहास
विज्ञापन

3 of 5
मिट्टी में दबे मजदूर को बाहर निकालते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतकों में एक मजदूर 28 वर्षीय सुरजीत सिंह उर्फ चंदू पंजाब के संगरूर जिले के चुलड़ कलां क्षेत्र के गुरु नानक नगर का निवासी था, जबकि दूसरा फतेहाबाद जिले के ही गांव दिगोह निवासी 35 वर्षीय कुलदीप था। अविवाहित सुरजीत सिंह के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह मेहनत मजदूरी करके ही अपने परिवार का पेट पालता था। वहीं, मृतक कुलदीप शादीशुदा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।

4 of 5
मजदूरों को बाहर निकालने में जुटे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरी बार सुरजीत की किस्मत ने नहीं दिया साथ
मिट्टी का तोंदा गिरने से दो मजदूरों के दबने की दो माह में यह दूसरी घटना है। दो माह पहले भी इसी प्रकार के हादसे में दो मजदूर नीचे दब गए थे। उस दौरान भी मजदूर सुरजीत उर्फ चंदू मिट्टी में दब गया था, मगर उस समय उसे तुरंत साथी मजदूरों ने बाहर निकाल लिया था, जिससे उसकी जान बच गई थी, मगर इस बार किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। इस बार मिट्टी के साथ उसके ऊपर बनी सड़क का मलबा भी गिर गया। इससे उन्हें निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Haryana - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। परिजनों के बयान लेने के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - विक्रम सिंह, प्रभारी, जाखल थाना पुलिस।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें