फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जमीन की पैमाइश के दौरान खेत में मिले दो हैंड ग्रेनेड, बम निरोधक दस्ते ने किए ब्लास्ट

Fri, 05 Jun 2020 09:32 AM IST
खुशबू गोयल सुशील सिंगला, टोहाना(फतेहाबाद)
विज्ञापन
1 of 5
खेत में मिले दो हैंड ग्रेनेड - फोटो : अमर उजाला
जमीन की पैमाइश का काम चल रहा था कि खेत में दो हैंड ग्रेनेड पड़े मिले, जिन्हें देखकर पटवारी और उसके साथियों के होश उड़ गए। देखिए तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
खेत में मिले दो हैंड ग्रेनेड - फोटो : अमर उजाला
मामला हरियाणा के फतेहाबाद जिले में उपमंडल टोहाना के गांव भोडी का है। सदर प्रभारी सुरेंद्र कांबोज ने बताया कि वीरवार सुबह उनके पास दो जिंदा हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना देने के लिए फोन आया। सूचना मिलते ही वे टीम लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
खेत में मिले दो हैंड ग्रेनेड - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचकर हैंड ग्रेनेड देखने के बाद उन्होंने बम निरोधक दस्ते को इसकी सूचना दी। हिसार से साइंटफिक टीम इंचार्ज विनोद कुमार के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ते की टीम पहुंची और दोनों बमों को डिफ्यूज कर दिया गया, जिसके बाद उनमें ब्लास्ट भी हुआ। 

4 of 5
खेत में मिले दो हैंड ग्रेनेड - फोटो : अमर उजाला
बम निरोधक दस्ते ने दोनों हैंड ग्र्रेनेड गांव कन्हडी के पास खेतों में मिट्टी में दबाकर डिफ्यूज किए। बताया जा रहा है कि दोनों बम जर्जर हालत में थे, इसलिए इनके ऊपर कोई मार्का नहीं दिख रहा। इसलिए टुकड़ों को लेब में ले जाकर जांच की जाएगी कि ये हैंड ग्रेनेड किसके थे और कहां से आए थे?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खेत में मिले दो हैंड ग्रेनेड - फोटो : अमर उजाला
एसआई बिशन सिंह ने बताया कि बम को डिफ्यूज करने की प्रक्रिया करीक एक घंटा चली। उन्होंने दोनों हैंड ग्रेनेड को मिट्टी में दबाया। फिर उनकी कील को हटा दिया, जिसके लगभग 3 मिनट बाद उनमें ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने से आसपास की घास भी जल गई। मामले की गहनता से जांच शुरू हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें