फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'न आना इस देश मेरी लाडो' अभिनेत्री मेघना मलिक के पिता का निधन, अर्थी को कंधा और मुखाग्नि दी

Tue, 04 Feb 2020 09:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेत्री मेघना मलिक के पिता निधन।
शहर के रहने वाले शिक्षाविद् आरएस मलिक के देहांत के बाद बेटियों ने आगे आकर बेटों का फर्ज निभाया। अभिनेत्री मेघना मलिक व उनकी बहन मिमांशा ने पहले पिता की अर्थी को कंधा दिया तो उसके बाद अंतिम संस्कार भी दोनों बहनों ने किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Meghna Malik
जहां अभिनेत्री मेघना मलिक ने साफ कहा कि उनके पिता ने उनको हमेशा अपने बेटे की तरह ही माना है और उनको घर से बाहर निकालकर एक मुकाम पर पहुंचाया है। इसलिए अब उन्होंने अपना फर्ज निभाया है और अपने पिता की अर्थी को खुद कंधा दिया तो उनका अंतिम संस्कार किया। 
विज्ञापन

3 of 5
Meghna Malik
मॉडल टाउन में सुजान सिंह पार्क के पास रहने वाले शिक्षाविद् आरएस मलिक काफी समय तक सीआरए कॉलेज में अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष रहे। वह सेवानिवृत्त होने के बाद भी छात्रों को पढ़ाते रहे। उनकी दो बेटियां टीवी व फिल्म अभिनेत्री मेघना मलिक व न्यूज चैनल में एंकर मीमांसा मलिक हैं। आरएस मलिक अपनी पत्नी कमलेश मलिक के साथ मॉडल टाउन में रहते थे जो पिछले एक साल से बीमार थे।

4 of 5
Meghna Malik
उनका सोमवार को निधन हो गया और उनका अंतिम संस्कार सेक्टर 15 के शिव मुक्ति धाम में मंगलवार को हुआ। आरएस मलिक ने हमेशा अपनी दोनों बेटियों को बेटा मानकर आगे बढ़ाया और उनको हमेशा घर से बाहर निकलकर कुछ करने के लिए प्रेरित किया। जिससे दोनों बेटियां आगे बढ़ीं और अब दोनों बेटियों मेघना मलिक व मीमांसा मलिक ने अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Meghna Malik - फोटो : फाइल फोटो
दोनों बहन घर से पिता की अर्थी को कंधा देते हुए चलीं तो मुक्ति धाम में पहुंचकर दोनों ने पिता को मुखाग्नि देते हुए अंतिम संस्कार किया। वहीं आरएस मलिक के निधन पर परिवार को सांत्वना देने के लिए पूर्व मंत्री कविता जैन, एचपीएससी के सदस्य कुलबीर छिक्कारा, विधायक के बेटे ललित पंवार, इनेलो नेता ब्रिगेडियर ओपी चौधरी, जीवीएम कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ज्योति जुनेजा, लिटल एंजल्स स्कूल के चेयरमैन आशीष आर्य, टीकाराम बीएड कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र राणा, सामाजिक संगठनों से सतपाल अहलावत, ऊषा भंडारी, सुषमा दहिया आदि पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें