सिक्सर किंग युवराज सिंह के फैंस यही जानते हैं कि युवी ने दिवाली को इंडोनेशिया में बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल से सगाई की है, लेकिन एक सच्चाई ये भी है। देखिए, सगाई से जुड़ा बड़ा सच।- रिपोर्ट: संजीव पंगोत्रा/चंडीगढ़।
विज्ञापन
देखिए, क्रिकेटर युवी-हेजल के संबंधों से जुड़ा एक और बड़ा सच
2 of 7
ये सच पंजाब में फतेहगढ़ साहिब स्थित बाबा राम सिंह हंसाली वालों से जुड़ा है। ये युवराज सिंह के गुरु हैं। युवराज कोई भी काम करने से पहले इनका आशीर्वाद जरूर लेते हैं। अक्टूबर में युवराज सिंह हेजल को लेकर बाबा राम सिंह के डेरे पहुंचे थे। युवराज ने बताया था कि वे अगले महीने सगाई कर रहे हैं। इस पर बाबा ने दोनों के सिर पर हाथ रख कर उन्हें आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
देखिए, क्रिकेटर युवी-हेजल के संबंधों से जुड़ा एक और बड़ा सच
3 of 7
बताया जा रहा है कि युवराज सिंह की शादी फतेहगढ़ के हंसाली वाला गुरुद्वारे में होगी। वे अपने करीबियों को चंडीगढ़ में पार्टी देंगे। वहीं, दिल्ली में रिसेप्शन भी रखा जाएगा। पहले यह बताया जा रहा था कि युवराज सिंह अपने 34वें बर्थडे यानी 13 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे, लेकिन अब माना जा रहा है कि वे फरवरी में शादी कर सकते हैं।
देखिए, क्रिकेटर युवी-हेजल के संबंधों से जुड़ा एक और बड़ा सच
4 of 7
मां शबनम मिल चुकी हैं हेजल से: हेजल ब्रिटिश मूल की है। युवी ने जब हेजल के बारे में मां शबनम को बताया तो वे ब्रिटेन पहुंच गई। वहां पर उसने हेजल के परिवार से मुलाकात की। शबनम सिंह ने बताया कि हेजल को क्रिकेट की कोई जानकारी नहीं। लेकिन वह जमीन से जुड़ी लड़की है और मुझे पसंद है।
विज्ञापन
देखिए, क्रिकेटर युवी-हेजल के संबंधों से जुड़ा एक और बड़ा सच
5 of 7
बेटे की सगाई के बारे में पिता योगराज नहीं जानते: बेटे युवराज की सगाई के बारे में पिता योगराज सिंह को कोई जानकारी नहीं है। सगाई की खबरों के बाद जब पंचकूला स्थित निवास पर उनसे प्रतिक्रिया लेनी चाही तो उन्होंने कहा कि मुझे कुछ नही पता, कुछ लोगों से मुझे इस बात की जानकारी मिल रही है। वैसे उन्होंने स्टेफी ग्राफ जैसी लड़की को बहु के रूप में मांगा था।
विज्ञापन
देखिए, क्रिकेटर युवी-हेजल के संबंधों से जुड़ा एक और बड़ा सच
6 of 7
दीपावली पर स्ट्रेट ही ही खेलूंगा- युवराज सिंह ने हरभजन सिंह को उसकी शादी पर बधाई देते हुए ट्वीट किया था कि हरभजन अब दूसरा नही फेंक सकते, क्योंकि अब तेरी शादी हो गई है। इस पर हरभजन ने लिखा कि अब आपको भी स्ट्रेट खेलना चाहिए। अब कोई कट या पुल शॉट नही चलेगा। इसके जवाब में युवी ने कहा- जी हां हरभजन सिंह, इस दिवाली पर मैं स्ट्रेट ही खेलूंगा।
देखिए, क्रिकेटर युवी-हेजल के संबंधों से जुड़ा एक और बड़ा सच
7 of 7
शिखर, युवराज और हरभजन आपस में काफी गहरे दोस्त हैं। भज्जी भी कई बार हंसाली जा चुके हैं। युवराज सिंह वर्ल्ड कप 2011 से पहले और कैंसर की जंग जीतने के बाद यहां आ चुके हैं। सबसे तेज टेस्ट शतक का नया रिकॉर्ड बना कर स्टार बने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने टेस्ट शुरू होने से पहले हंसाली वाले बाबा जी का आर्शीवाद लिया था।