स्कूटी पर जा रही महिला के बचाने के चक्कर में ट्रक का संतुलन ऐसा बिगड़ा कि वह ग्रिल पर झूले की तरह लटक गया। देखिए हादसे की तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 5
हादसे के बाद ग्रिल पर लटका ट्रक
हादसा हरियाणा के फतेहाबाद में हुआ। शुक्रवार देर रात पाइप से भरा एक ट्रक बेकाबू हो डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे के बाद ट्रक रोड की फुटपाथ ग्रिल पर खिलौने की तरह झूल गया। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
3 of 5
हादसे के बाद ग्रिल पर लटका ट्रक
हादसा उस वक्त हुआ, जब ट्रक के सामने अचानक स्कूटी सवार एक महिला आ गई। उसे बचाने की कोशिश में ट्रक के ड्राइवर का बैलेंस खराब हो गया। ट्रक ड्राइवर ने संजीव ने बताया कि वह सिरसा रोड की पाइप फैक्ट्री से पाइपें ट्रक में लेकर फतेहाबाद से कैथल जा रहा था।
4 of 5
हादसे के बाद ग्रिल पर लटका ट्रक
संजीव ने बताया कि जैसे ही बस स्टैंड के समीप ट्रक पहुंचा तो अचानक एक स्कूटी सवार महिला सामने आ गयी। उसे बचाते वक्त ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक फुटपाथ पर लगी ग्रिल पर जा चढ़ा। इस दौरान स्ट्रीट लाइट के खम्भा टूट गया।
संजीव ने बताया कि हादसे में किसी को चोट तो नहीं आई। हादसे की सूचना कार्यकारी एसएचओ जगदीश कुमार को मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और ट्रक को रोड से हटवाया। पाइपों को दूसरे ट्रक में लोड करवाकर ले जाया गया।