फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बाहर निकलें तो ये सावधानियां जरूर बरतें लड़कियां और महिलाएं, देखिए

Sat, 27 May 2017 09:15 AM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
गर्ल्स सेफ्टी टिप्स
जब भी लड़कियां और महिलाएं घर से बाहर निकलें तो उन्हें कुछ सावधानियां बरतनी चाहिएं, ताकि क्राइम की शिकार न हों और पुलिस के झंझट से भी बचें।
विज्ञापन

2 of 9
गर्ल्स सेफ्टी टिप्स
चंडीगढ़ की सड़कों पर स्नैचरों की दहशत है। 29 दिन में 22 वारदात हो चुकी हैं और पुलिस खाली हाथ है। महिलाओं में खौफ इस कदर घर कर गया है कि बाहर निकलने से भी वे डरने लगी हैं। स्नैचर साउथ सेक्टरों में ही ज्यादा वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सेफ सिटी अब क्राइम सिटी बन चुकी है। पुलिस न तो शहर में हुई बड़े-बड़े हत्या के केसों को सुलझा पा रही है और न ही स्नैचरों को पकड़ने में सफल हो पा रही है।

 
विज्ञापन

3 of 9
गर्ल्स सेफ्टी टिप्स
यहां सबसे ज्यादा स्नैचिंग
मलोया, सेक्टर-38 की सड़क और रेजिडेंट एरिया। सेक्टर-39-40-41 से 42 की ओर जाने वाली मुख्य सड़क। कृष्णा मार्केट से होकर सेक्टर-41 की मार्केट तक, स्नेहालय का एरिया। सेक्टर-34 की मेन मार्केट, सब्जी मंडी, बुड़ैल एरिया। सेक्टर-36, 35 के रेजिडेंट्स एरिया, सेक्टर-52, 56 की सड़क। सेक्टर-31, जैपेनीज गार्डन एरिया से एयरफोर्स एरिया, रामदरबार।

4 of 9
गर्ल्स सेफ्टी टिप्स
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, एलांते की ओर से सेक्टर-29, 28 वाली सड़क, रेलवे स्टेशन का रास्ता। मनीमाजरा एरिया, मौलीजागरां रेलवे बॉर्डर और आईटी पार्क कामर्शियल एरिया। सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट, बापूधाम एरिया, सेक्टर-7, 8 में अंदर की मार्केट। सेक्टर-17 के बस स्टैंड का एरिया, सेक्टर-22 व 23 के अंदर मार्केट एरिया, सेक्टर-9 मटका चौक, रोज गार्डन एरिया, हाईकोर्ट रोड, सेक्टर-24/25 का लाइट प्वाइंट, सेक्टर-15 मार्केट
विज्ञापन

5 of 9
गर्ल्स सेफ्टी टिप्स
इन्हें बनाते हैं निशाना
सड़क पर चलते वक्त मोबाइल पर बात करती युवतियां। कॉल करने के बहाने मोबाइल मांगते हैं और फिर लेकर भाग जाते हैं। पार्क में टहल रहीं महिलाएं। पता पूछने के बहाने स्नैचिंग। मोबाइल, पर्स, चेन स्नैचरों के निशाने पर होता है। मई के महीने में ही सात दिन में 9 वारदात स्नैचिंग की हो चुकी हैं। पहली वारदात सेक्टर-38 निवासी महिला के साथ हुई।
विज्ञापन

6 of 9
गर्ल्स सेफ्टी टिप्स
लड़कियां अपनी सुरक्षा खुद करें
ऐसे में जरूरी हैं कि लड़कियां अपनी सुरक्षा खुद करें। ऑटो, बाइक व रिक्शे पर हों तो पर्स दाहिनी तरफ हाथ में न रखें। रास्ते में चलते समय मोबाइल पर बात न करें। भीड़-भाड़ वाली जगह पर गहने पहनकर न जाएं। घर में हों तो दरवाजा वाहन सवारों को जानकारी देने से बचें। पार्क में सैर करने गहने पहनकर या पर्स लेकर न जाएं। कभी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पीछा करने पर तुरंत 100 नंबर पर सूचना दें।
विज्ञापन

7 of 9
गर्ल्स सेफ्टी टिप्स
सुनसान रास्ते पर हेडफोन लगाकर चलें
घर से बाहर निकलने पर अगर आपको सुनसान रास्ते पर चलना पड़ता है तो कानों में हेडफोन लगाकर चलें। उसमें गाने ना बजाएं लेकिन अगर आपको लगे कि कोई आपका पीछा कर रहे है तो तुरंत किसी से फोन पर बात करना शुरू कर दें या उसे ऐसे दिखाएं कि पूरे रास्ते आप किसी से बात कर रही है और आपका जानने वाला बीच रास्ते पर मिलने वाला है। फोन बाहर ना निकालें क्योंकि मनचला आपका फोन लेकर भाग सकता है।

8 of 9
गर्ल्स सेफ्टी टिप्स
अंधेरा होने पर कैब या ऑटो कर लें
ऑफिस से निकलते समय अंधेरा हो गया है तो कैब या पर्सनल ऑटो कर लें। सुनसान रास्ते पर अकेले जाने से बचें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि जब भी कैब या ऑटो में बैठें तो उसका नंबर अपने किसी जानने वाले को दे दें और पूरे रास्ते फोन पर किसी से बात करते रहें। लड़कियों को हमेशा से ही बैग में पेपर स्प्रे रखने की सलाह दी जाती है लेकिन इसके अलावा आपको बैग में एक चाकू भी जरूर रखना चाहिए।
विज्ञापन

9 of 9
गर्ल्स सेफ्टी टिप्स
सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग लेनी चाहिए
साथ ही महिलाओं और लड़कियों को सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग लेनी चाहिए। अगर आपके पास कुछ नहीं है तो ये आपके काम आएगी। घर से कभी भी अकेले ना निकलें, हमेशा दोस्तों के साथ रहें और काला चश्मा पहनकर रखें। अगर आपको लगे कि कोई आपका पीछा कर रहा है तो तुरंत ऑटो ले लें और जितना जल्दी हो सके वहां से निकलें और पुलिस को इस बारे में जरूर बताएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें