बालटाल में शुक्रवार रात 11 बजे बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 16 लोग जख्मी हो गए। देखिए, तबाही की पहली तस्वीरें। -रिपोर्ट: अनिल कुमार, फिरोजपुर।
विज्ञापन
बालटाल में बादल फटने से 3 मरे, तबाही की पहली तस्वीरें
2 of 7
मलबे तले करीब 20 टेंट और जालंधर का भंडारा भी दब गया। इस हादसे में काफी जानमाल का नुकसान हुआ है। जिला और पुलिस प्रशासन मलबे के नीचे से शव तलाशने में जुटा हुआ है। उधर, बालटाल स्थित सूचना केंद्र के अधिकारियों ने बादल फटने से तीन लोगों के मरने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
बालटाल में बादल फटने से 3 मरे, तबाही की पहली तस्वीरें
3 of 7
बालटाल में लगे भंडारे वालों ने टेलीफोन पर बताया कि शुक्रवार रात लगभग 11 बजे कारगिल के रास्ते पड़ती पहाड़ी पर बादल फट गया। बादल फटने से पहाड़ी का मलबा सड़क के रास्ते होते हुए वहां लगी दुकानें, बाजार, टेंट और जालंधर के भंडारे को बहकर ले गया।
बालटाल में बादल फटने से 3 मरे, तबाही की पहली तस्वीरें
4 of 7
करीब 20 टेंट मलबे तले दब गए। इस कारण दिल्ली निवासी दीपक, राजू व एक अन्य की मौत हो गई और 16 लोग जख्मी हो गए। भंडारे वालों का कहना है कि मरने वाले तीनों एक ही परिवार के हैं। रात अंधेरा होने के कारण कुछ नजर नहीं आ रहा था, लेकिन बादल फटने की आवाज से वहां लगे भंडारे और दुकानदार डर गए।
विज्ञापन
बालटाल में बादल फटने से 3 मरे, तबाही की पहली तस्वीरें
5 of 7
रात में ही पता चला कि बालटाल में बस अड्डे के नजदीक दुकानें, टेंट और भंडारा बादल फटने से ऊपर पहाड़ी से आए मलबे तले दब गए। रात को ही वहां के लोगों ने राहत कार्य शुरू कर दिया। अंधेरा होने पर नुकसान का कोई अंदाजा नहीं लग सका।
विज्ञापन
बालटाल में बादल फटने से 3 मरे, तबाही की पहली तस्वीरें
6 of 7
शनिवार दिन होने पर पता चला कि 20 टेंट और दुकानें मलबे तले दबी हुई हैं। मलबे के नीचे से तीन शव मिले। उनकी पहचान दिल्ली निवासी दीपक, राजू व अन्य युवक के तौर पर हुई।
बालटाल में बादल फटने से 3 मरे, तबाही की पहली तस्वीरें
7 of 7
जालंधर का भंडारा पूरी तरह नष्ट हो गया। सारा सामान मलबे में दब गया, लेकिन भंडारे वालों का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। ज्ञात हो कि इससे पहले सोनमार्ग में 16 जुलाई को बादल फटने से काफी नुकसान हुआ था। इस बार यात्रा के दौरान दो बार बादल फटने की घटना हुई है।